Bhopal में भाजपा को शर्मसार कर देने वाला दिन, गाय के मांस की तस्करी क्या रूप में महापौर MIC को रावण बताया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 10 फरवरी 2026
: नेताओं के अपने तर्क होते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता के लिए इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि उसके ऊपर गाय की मांस की तस्करी का आरोप लगा है। साबित हो या ना हो, भाजपा की एक नेता के ऊपर गाय के मांस की तस्करी का आरोप लग जाना ही पर्याप्त है। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को फिर से प्रदर्शन किया और महापौर MIC का 11 मुखी पुतला जलाया। 

भोपाल की महापौर MIC को बर्खास्त कर देना चाहिए

महापौर और एमआईसी सदस्यों पर गोहत्या में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि यह इस्तीफा नहीं देते हैं तो राज्य शासन को इन्हें अयोग्य ठहरा कर बर्खास्त कर देना चाहिए। हल्ला मचने पर छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी गई। लेकिन, स्लॉटर हाउस की डीपीआर और टेंडर जारी करने से लेकर इसके निर्माण और संचालन से जुड़े बड़े अफसरों को छोड़ दिया गया है। एसडीएम एलके खरे और अपर आयुक्त वरुण अवस्थी को कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान पार्षद मोनू सक्सेना व कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। गोहत्या जैसे संवेदनशील विषय पर हम मौन नहीं बैठेंगे।

स्लॉटर हाउस खुला तो अर्जेंट हियरिंग: हाई कोर्ट

स्लॉटर हाउस को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच ने कहा कि यदि स्लॉटर हाउस के ताले खुले तो याचिकाकर्ता अर्जेंट सुनवाई के लिए आवेदन कर सकते हैं। नगर निगम ने बताया कि स्लॉटर हाउस बंद है। याचिकाकर्ताओं ने संचालन को नियम विरुद्ध और पर्यावरण व जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बताया। अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!