प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर विद्यार्थीयो द्वारा पैदल मार्च

Updesh Awasthee
आलीराजपुर
। आदिवासी जनजाति बहुल क्षेत्र आलीराजपुर जिले के आंबुआ स्थित एकलव्य आदर्श आवास विद्यालय में  अव्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश खुलकर सामने आया।जहां विद्यार्थियों ने पैदल चलकर ही अलीराजपुर के कलेक्टर से मिलकर एकलव्य आदर्श आवास विद्यालय में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। 

बुधवार को सुबह-सुबह ही हड़कम मच गया। एकलव्य आदर्श आवास विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पैदल मार्च निकालते हुए अलीराजपुर जिला कलेक्टर नेता माथुर को संस्था में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। आंबुआ- अलीराजपुर के मध्य ही एसडीएम द्वारा भी समझाया गया लेकिन विद्यार्थी गुस्से से भरे होने से नहीं रुके और उनकी समझाईस को नहीं माना। 

लगभग 250 से 300 विद्यार्थीयों ने पैदल मार्च निकालकर प्राचार्य की तानाशाही, निम्नस्तर का खाना ,गंदगी एवं संस्था की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने बताया कि बहुत समय से संस्था की बदहाली को सुधारने की मांग की जा रही थी लेकिन कोई उचित समाधान नहीं निकला गया। 

कलेक्टर नीता माथुर विद्यार्थियों से मिली और समस्याओं के समाधान के लिए जांच दल बनाकर उचित कार्यवाही की जाएगी एवं किसी भी दोषी को बख्सा नहीं जाएगा ऐसा आश्वासन दिया गया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!