सोंडवा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, अवैध शराब के कारोबार पर प्रहार

Updesh Awasthee
आलीराजपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आखिरकार सोण्डवा पुलिस ने करारा प्रहार कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि कोल्ड्रिंक और नमकीन की दुकान की आड़ में लाखों की अवैध शराब बेखौफ तरीके से जमा कर बेची जा रही थी, लेकिन आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।

 3.28 लाख की अवैध शराब जब्त, 163 पेटियां बरामद

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के निर्देशन में थाना सोण्डवा पुलिस ने ग्राम ककराना में दबिश देकर 1797 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई उस समय हुई जब वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी किरता पिता भायला बन्डोडिया अपनी दुकान में बड़े पैमाने पर शराब छिपाकर रखे हुए है।
 शराब का जखीरा देख पुलिस भी रह गई दंग
तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांडों की शराब की 163 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें—
सुपर मास्टर व्हिस्की – 30 पेटी (270 लीटर)
माउंट्स 6000 बीयर – 40 पेटी (480 लीटर)
पावर 10,000 बीयर – 70 पेटी (840 लीटर)
गोवा व्हिस्की – 20 पेटी (180 लीटर)
टेंगो – 03 पेटी (27 लीटर)
इतनी भारी मात्रा में शराब का भंडारण सीधे-सीधे आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
 आरोपी पर मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध थाना सोण्डवा में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल परमार के नेतृत्व में
 रामवचन पाण्डेय, सउनि शांतिलाल उपाध्याय, भेरुसिंह भिण्डे,
. कैलाश, छोटू, विक्रम एवं प्रकाश की अहम भूमिका रही।
 सवाल बड़ा है…
जब गांव की एक दुकान में इतना बड़ा शराब का जखीरा जमा हो सकता है,
तो आबकारी विभाग की निगरानी आखिर कहां थी?
अब देखना होगा कि पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद आबकारी अमला जागता है या फिर सब कुछ यूं ही चलता रहेगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!