मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में टोटल 18 अधिकारियों के नाम है।
मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
- श्री विशेष गड़पाले (2008): पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत से सचिव, मध्य प्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग।
- श्रीमती वंदना वैद्य (2009): संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, मध्य प्रदेश और प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPCET) तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल से प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश वित्त निगम, इंदौर।
- श्री गजेंद्र सिंह नागेश (2016): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिंगरौली से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नरसिंहपुर।
- श्री गुरु प्रसाद (2017): प्रबंध संचालक, स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान), मध्य प्रदेश, भोपाल तथा संचालक, राज्य कम्प्यूटर सिक्यूरिटी ईसीडीसी रिसोर्स टीम (SCSIRT) भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) से उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय।
- श्री दिव्यांक सिंह (2017): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, इंदौर से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल।
- सुश्री तपस्या परिहार (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छतरपुर से आयुक्त, नगर पालिक निगम, कटनी।
- श्री शिशिर गेमावत (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कटनी से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल।
- डॉ. नेहा जैन (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सीहोर से उप संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर।
- श्री श्रेयान्स कूमट (2019): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मंडला से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, उज्जैन।
- श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा (2019): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अनूपपुर से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल।
- श्री दलीप कुमार (2019): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नरसिंहपुर से आयुक्त, नगर पालिक निगम, देवास।
- श्री पवार नवजीवन विजय (2019): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिवनी से अपर कलेक्टर, जिला इंदौर।
- श्री अनिकेत राठौर (2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, डिंडोरी से कार्यकारी संचालक, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर।
- श्री अंशुमन राज (2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सीधी से प्रबंध संचालक, स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान), मध्य प्रदेश भोपाल तथा संचालक, राज्य कम्प्यूटर सिक्यूरिटी ईसीडीसी रिसोर्स टीम (SCSIRT) भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)।
- श्री अर्थ जैन (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जोबट, जिला अलीराजपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, इंदौर तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर (अतिरिक्त प्रभार)।
- श्री अरविन्द कुमार साह (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शहडोल, जिला शहडोल से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर।
- श्री टी. प्रतीक राव (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), इटारसी, जिला नर्मदापुरम से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर।
- सुश्री अनिशा श्रीवास्तव (2021): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिपरिया, जिला नर्मदापुरम से कार्यकारी संचालक, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय, ग्वालियर।
- श्रीमती अंजू अरूण कुमार (2017): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अगले आदेश तक अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारियों की भी स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इसमें:-
श्री शृंगार श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत रतलाम से अपर आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर।
श्री अनिल भाना को भू प्रबंधन अधिकारी रतलाम से अपर आयुक्त नगर पालिका निगम रतलाम नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश: सीईओ जिला पंचायत की तबादला सूची
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जो ट्रांसफर लिस्ट जारी की है उसमें सिंगरौली, नरसिंहपुर, छतरपुर, कटनी, सीहोर, मंडला, अनूपपुर, हरदा, सिवनी, डिंडोरी, सीधी, रतलाम टोटल 12 जिलों की जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बदल दिया गया है। इस लिस्ट में विशेष और वंदना को छोड़कर बाकी सब 2015 के बाद के आईएएस अधिकारी हैं।