Upcoming IPO - सिर्फ ₹14,985 में, 34 देशों में कारोबार करने वाली कंपनी की साझेदारी

Agrochemical Industry में काम करने वाली एक ऐसी कंपनी का आईपीओ आने वाला है जिसका कारोबार भारत के 22 राज्यों और भारत के बाहर 34 देशों में फैला हुआ है। कारोबार बढ़ रहा है और कंपनी को वर्किंग कैपिटल की जरूरत है। बैंक के लोन और बाजार की उधारी भी बढ़ गई है। उसको चुकता कर देंगे तो प्रॉफिट बढ़ जाएगा। इसलिए कंपनी ने शेयर बाजार में सार्वजनिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। आईपीओ प्राइस ओपन होते ही लगभग 10% GMP मिल गया है। Long term investment और IPL listing gain, दोनों प्रकार के इन्वेस्टर्स को इस कंपनी पर नजर रखना चाहिए। 

About Indogulf Cropsciences Limited 

इस कंपनी की स्थापना सन 1993 में हुई थी। Om Prakash Aggarwal, Sanjay Aggarwal, Anshu Aggarwal and Arnav Aggarwal कंपनी के प्रमोटर्स है।  इन्डोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड भारत में फसल संरक्षण उत्पादों (Crop Protection Products), पौध पोषक तत्वों (Plant Nutrients), और जैविक उत्पादों (Biologicals) की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी ने 2019 में 96.5% शुद्धता (Purity) के साथ स्पायरोमेसीफेन टेक्निकल (Spiromesifen Technical) का निर्माण किया और भारत में 97% शुद्धता के साथ पायराजोसल्फ्यूरॉन एथिल टेक्निकल (Pyrazosulfuron Ethyl Technical) के प्रथम स्वदेशी निर्माताओं (Indigenous Manufacturers) में से एक है।

भारत में कंपनी की चार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। इनमें से तीन हरियाणा में और एक जम्मू कश्मीर में है। कंपनी का सेल्स नेटवर्क भारत के 22 राज्यों में और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में संचालित है। भारत में कंपनी के टोटल 169 बिजनेस पार्टनर्स, 5772 डिस्ट्रीब्यूटर्स और भारत के बाहर 34 देश में 129 बिजनेस पार्टनर्स है। 

Product Portfolio:
Plant Nutrients का उपयोग खेत में मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ाने, पौधों की जड़ों को मजबूत करने और फसल की क्वांटिटी एवं क्वालिटी में सुधार के लिए किया जाता है। 
Crop Protection Products का उपयोग फसल को कीड़ों और बीमारियों से बचाने एवं खेत को खरपतवार से बचाने के लिए किया जाता है। 
Biologicals का उपयोग फसल को गर्मी के नुकसान से बचने के लिए, फसल की सहनशीलता बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके कारण खेत की मिट्टी अच्छी हो जाती है। फसल का उत्पादन अच्छा होता है और केमिकल फर्टिलाइजर की जरूरत भी नहीं पड़ती। 

Indogulf Cropsciences Limited Financial 


विश्लेषण (Analysis)
संपत्ति (Assets): कंपनी की संपत्तियों में 2022 से 2023 तक मजबूत वृद्धि (25.13%) देखी गई, लेकिन 2023 से 2024 तक वृद्धि दर धीमी (4.78%) रही। 2024 में 9 महीनों में 10.24% की वृद्धि सकारात्मक है।

राजस्व (Revenue): राजस्व में 2022 से 2023 तक 12.64% की वृद्धि हुई, लेकिन 2023 से 2024 तक केवल 0.65% की मामूली वृद्धि हुई। 31 दिसंबर 2024 तक 9 महीनों में राजस्व में 16.10% की कमी आई, जो संभवतः मौसमी उतार-चढ़ाव (Seasonal Fluctuations) के कारण हो सकता है, क्योंकि कृषि उद्योग में बिक्री मौसम पर निर्भर करती है।

शुद्ध लाभ (Profit After Tax): 2022 से 2023 तक लाभ में 14.95% की कमी आई, लेकिन 2023 से 2024 तक 25.87% की मजबूत वृद्धि हुई। 2024 के 9 महीनों में लाभ में 23.20% की कमी चिंता का विषय हो सकती है, लेकिन यह पूरे वर्ष का डेटा नहीं है।

EBITDA: EBITDA में 2023 से 2024 तक 13.66% की वृद्धि हुई, जो परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) में सुधार दर्शाती है। हालांकि, 2024 के 9 महीनों में 19.66% की कमी देखी गई।

नेट वर्थ (Net Worth): नेट वर्थ में लगातार वृद्धि (12.60% और 13.95%) सकारात्मक है, जो कंपनी की वित्तीय स्थिरता (Financial Stability) को दर्शाती है।

कुल उधार (Total Borrowing): उधार में 2022 से 2023 तक 86.67% की भारी वृद्धि हुई, लेकिन 2023 से 2024 तक 18.32% की कमी आई। हालांकि, 2024 के 9 महीनों में उधार में 33.45% की वृद्धि चिंताजनक हो सकती है, क्योंकि यह उच्च ऋण बोझ (Debt Burden) का संकेत देता है।

Indogulf Cropsciences IPO opening, closing, allotment, date

  • IPO Open Date - Thu, Jun 26, 2025
  • IPO Close Date - Mon, Jun 30, 2025
  • Tentative Allotment - Tue, Jul 1, 2025
  • Initiation of Refunds - Wed, Jul 2, 2025
  • Credit of Shares to Demat - Wed, Jul 2, 2025
  • Tentative Listing Date Thu, Jul 3, 2025 

Indogulf Cropsciences IPO Investment, GMP

  • Face Value - ₹10 per share
  • Issue Price Band - ₹105 to ₹111 per share
  • Lot Size - 135 Shares
  • Minimum investment - ₹14,985 
  • Maximum investment - ₹1,94,805
  • GMP - 9.91%

डिस्क्लेमर - यह केवल एक समाचार है जो INDIAN SHARE MARKET के निवेशकों को जानकारी देने के लिए प्रकाशित किया गया है। हम किसी भी कंपनी में INVESTMENT करने अथवा इन्वेस्टमेंट नहीं करने के लिए प्रेरित नहीं करते। कृपया अपने FINANCIAL ADVISOR से परामर्श करें और शेयर मार्केट में अपनी स्टडी के आधार पर निवेश करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

रेस्पॉन्सिव लिंक टेबल
विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!