CSP ख्याति मिश्रा मामले में डंडा चलाने वाले डीएसपी और महिला टीआई लाइन अटैच - NEWS TODAY

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के कटनी में, CSP ख्याति मिश्रा मामले में डंडा चलाने वाले  डीएसपी अजाक कटनी श्री प्रभात कुमार शुक्ला एवं महिला थाना प्रभारी कटनी श्रीमती मंजू शर्मा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज के कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ डिपार्टमेंट जो इंक्वारी भी शुरू कर दी गई है। 

डीएसपी प्रभात कुमार शुक्ला एवं महिला TI श्रीमती मंजू शर्मा ने क्या गलती की थी

CSP ख्याति मिश्रा एवं उनके पति तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच में विवाद चल रहा था। यह एक पारिवारिक विवाद है जिसमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं कटनी के एसपी अभिजीत रंजन का नाम लिया जा रहा है। दोनों परिवारों के बीच में विवाद के दौरान अचानक पुलिस एक्शन हुआ। पुलिस अधिकारियों ने तहसीलदार के परिवार वालों के साथ मारपीट की। यहां तक कि CSP ख्याति मिश्रा के 8 साल के बच्चे के साथ भी मारपीट की गई और उसे गाड़ी की डिग्गी में डालकर थाने ले गए थे। एक तो मामला हाई प्रोफाइल था दूसरा पुलिस के इस प्रकार के एक्शन सेविवादित हो गया। डीएसपी प्रभात कुमार शुक्ला एवं महिला TI श्रीमती मंजू शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक के इशारा करने पर अपने पद का और पुलिस थाने का दुरुपयोग किया। 

अभिजीत रंजन IPS को कटनी एसपी के पद से हटाया जा चुका है

यह मामला मध्य प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच में विवाद की स्थिति बन गया था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि, पारिवारिक विवाद में पुलिस ने अपने डंडे का दुरुपयोग करते हुए तहसीलदार के परिवार वालों के साथ में बेरहमी से मारपीट की है। तहसीलदार के 8 साल के बच्चे के साथ जिस प्रकार से मारपीट की गई है वह एक गंभीर अपराध के दायरे में आता है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अभिजीत रंजन को पुलिस अधीक्षक कटनी के पद से हटा दिया था। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!