Space World - एक नहीं, पृथ्वी जैसे 6 ग्रह हैं जहां पर हम इंसान जाकर रह सकते हैं

आज हम एक ऐसी दुनिया की सैर पर निकलने वाले हैं, जो हमारी पृथ्वी से बाहर है। सोचो ज़रा... अगर एक दिन हमें पृथ्वी छोड़कर किसी और ग्रह पर जाना पड़े, तो क्या ऐसा मुमकिन है?" आज हम आपको इसके बारे में वह बातें बताएंगे जो शायद आज से पहले किसी ने नहीं बताई होगी।

हमारी गैलेक्सी के बाहर जो ग्रह होते हैं,  उन्हें हम Exoplanets कहते हैं - यानि कि ऐसे ग्रह जो हमारे सौरमंडल के बाहर किसी और तारे के चारों ओर घूमते हैं। जैसे हमारी पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ घूमती है। मानव जीवन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है हवा पानी और थोड़ा सा गर्म वायुमंडल। अब सोचो, अगर हमें ऐसे ग्रह मिल जाएं जहाँ हवा हो, पानी हो, और थोड़ी बहुत गर्मी भी – तो क्या हम वहाँ रह सकते हैं?

वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे ग्रह खोज निकाले हैं जो बिल्कुल Earth जैसे दिखते हैं, वैज्ञानिक जिन्हें Habitable Planets कहते हैं - मतलब जहाँ जीवन जीने की संभावना हो। चलिए, अब मैं आपको कुछ ऐसे planets के बारे में बताता हूँ जहां शायद हम मनुष्य जाकर रह सकते हैं। 

1. Proxima Centauri b – सबसे पास वाला ग्रह

ये है हमारी पृथ्वी का सबसे करीबी कजिन! केवल 4.24 light-years दूर। मतलब अगर हम साधारण रॉकेट से जाएं, तो... लगभग 70,000 साल लगेंगे पहुँचने में। बस यही कारण है कि हम इस ग्रह तक की यात्रा शुरू नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन यह असंभव नहीं है, वैज्ञानिक सोच रहे हैं कि super-fast spacecrafts कैसे बनाए जाएं।

2. TRAPPIST-1e – जहाँ शायद पृथ्वी से ज्यादा पानी है

ये ग्रह हमारे पृथ्वी से बहुत मिलता-जुलता है। इसकी सतह भी rocky है और शायद इसमें पानी भी ज़्यादा है। दूरी 39 light-years है। यानी पहले वाले से लगभग 9 गुना ज्यादा।

3. Kepler-186f – सबसे पहला Earth-size Exoplanet

ये ग्रह एक लाल तारे के पास है और यहाँ पर सूरज की रोशनी एकदम कम मिलती है। लेकिन फिर भी वैज्ञानिक मानते हैं कि यहाँ पानी हो सकता है और इसका वायुमंडल ऐसा है कि हम यदि पृथ्वी से पलायन करते हैं तो वहां जाकर रह सकते हैं। लेकिन यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 500 प्रकाश-वर्ष दूर है।

4. LHS 1140 b – मजबूत वायुमंडल वाला ग्रह

लगभग 40 प्रकाश-वर्ष दूर यह ग्रह Earth से 5.6 गुना भारी है। और इसका atmosphere (वायुमंडल) इतना मजबूत है कि ये गर्मी को पकड़ कर रख सकता है – जैसे रजाई में गर्मी रहती है।

5. K2-18b – जिसकी हवा में पानी के बादल हो सकते हैं

लगभग 124 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित इस ग्रह की हवा में हाइड्रोजन, पानी और मीथेन (methane) है। यानी यहां जीवन के लिए सभी तत्व मौजूद है जो हमारी पृथ्वी पर भी मौजूद है। हमको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन यदि यहां पर कोई रहता है, तो वह हमारी तरह सांस ले सकता है।

6. Gliese 12 b – गर्मी वाला ग्रह

पृथ्वी से लगभग 40 प्रकाश-वर्ष दूर इस ग्रह की सतह का तापमान लगभग 41°C हो सकता है। जैसे भोपाल में गर्मी के दिन होते हैं। इसका आकर अपने शुक्र ग्रह के बराबर है। भारत की वह प्राचीन कहानी आपको याद होगी। शुक्राचार्य ने शुक्र ग्रह बनाया था जहां पर इंसानों के जैसे दिखाई देने वाले राक्षस रह सकते थे। हमारी प्राचीन कथाओं में भगवान श्री हरि विष्णु ने शुक्र ग्रह से ऑक्सीजन को खत्म कर दिया था लेकिन इस ग्रह पर शायद ऑक्सीजन मौजूद है।

क्या हम सच में इन ग्रहों तक जा पाएंगे?

"बिलकुल हो सकता है! अभी नहीं, पर भविष्य में ऐसा हो सकता है। जब हम ऐसा रॉकेट बना लेंगे जो लाइट की स्पीड से चलता है, जब हमारे पास उसके लिए कोई नया ईंधन होगा। तब हम अपनी गैलेक्सी से बाहर निकाल कर दूसरे ग्रहों पर जा सकते हैं। अंतरिक्ष में यात्रा के दौरान हमारी उम्र ज्यादा नहीं बढ़ती है। यदि हम किसी नजदीक के ग्रह पर जाकर वापस आते हैं तो हो सकता है पृथ्वी पर 100 साल बीत जाए लेकिन हमारी उम्र सिर्फ 10 साल बढ़ेगी। 

विनम्र अनुरोध - कृपया हमें Google News पर Follow करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए Telegram channel सब्सक्राइब करें एवं हमारे WhatsApp community ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
तकनीकी से जुड़े समाचार प्राप्त करने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में technology पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!