MP NEWS - दांव पर लगी दिग्विजय सिंह की प्रतिष्ठा, संविधान से पहले संगठन बचाओ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के स्वयंभू गांधी श्री दिग्विजय सिंह ने आज ग्वालियर में अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है। का नाम तो "संविधान बचाओ रैली" था लेकिन उन्होंने संगठन बचाओ अभियान शुरू कर दिया है। अब देखना यह है कि, मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी संगठन में दिग्विजय सिंह का सम्मान बचा है या नहीं। 

ग्वालियर में कांग्रेस कुल को कर्तव्यों का बोध कराने पितामह दिग्विजय सिंह की भीष्म प्रतिज्ञा

कांग्रेस पार्टी में पद, कुर्सी और मंच की लड़ाई हमेशा इतनी बढ़ जाती है कि पार्टी को नुकसान उठाना पड़ता है। पिछले दोनों भोपाल में कांग्रेस नेताओं के बीच मंच पर चढ़ने के लिए इतना संघर्ष हुआ कि मंच नहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद पार्टी ने एक पॉलिसी बनाई लेकिन पार्टी ने ही पॉलिसी का पालन नहीं किया। ग्वालियर में संविधान बचाओ रैली के दौरान एक बार फिर मंच की लड़ाई देखी गई। इस बार दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से ऐलान कर दिया कि वह अब कभी भी किसी मंच पर नहीं बैठेंगे। जब उनके भाषण की बारी आएगी और उन्हें आमंत्रित किया जाएगा तब वह दर्शक दीर्घा से उठकर मंच पर जाएंगे और अपना भाषण देकर वापस दर्शक दीर्घा में बैठ जाएंगे। 

क्या पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह का सम्मान करेंगे

श्री दिग्विजय सिंह की यह प्रतिज्ञा बिल्कुल वैसे ही है जैसे महात्मा गांधी लिया करते थे। उस समय कांग्रेसजन महात्मा गांधी का सम्मान करते थे। इसलिए अपने मुद्दों को त्याग कर महात्मा गांधी की मंशा का पालन करते थे। महात्मा गांधी के सम्मान का स्तर तो इतना अधिक था कि, सरदार वल्लभभाई पटेल ने केवल उनके सम्मान के लिए भारत के प्रधानमंत्री का पद त्याग किया था लेकिन सवाल उठता है कि क्या दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं के बीच इतना सम्मान कमाया है? क्या कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह के लिए मंच का लालच त्याग देंगे। या फिर दिग्विजय सिंह को सारी जिंदगी अकेले ही मंच के नीचे बितानी होगी। 

दिग्विजय सिंह ने जब प्रतिज्ञा ली, तब भी कोई मंच से नहीं उतरा

यहां नोट करना जरूरी है कि, ग्वालियर में जब दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के नेताओं में मंच के लिए लड़ाई को लेकर फटकार लगा रहे थे और उसके बाद जब उन्होंने मंच पर कभी नहीं बैठने की प्रतिज्ञा ली। ठीक उसे समय भी उनके सम्मान के लिए किसी कांग्रेस नेता ने मंच नहीं छोड़ा। कुछ लोगों ने तो मंच पर बैठकर दिग्विजय सिंह को मोटिवेट करने के लिए ताली भी बजाई। 

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। समाचार, विज्ञापन एवं प्रतिनिधित्व पूछताछ के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम ईमेल के माध्यम से संपर्क करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!