MP NEWS - दुल्हन के द्वार पर, घोड़ी पर सवार दूल्हे की मौत, डीजे पर डांस का असर

सरकार गंभीर नहीं है, ना डाटा कलेक्शन किया जाता है और ना ही पोस्टमार्टम होता है। डॉक्टर भी हार्ट अटैक के नाम पर फाइल क्लोज कर देते हैं, लेकिन लोगों की अचानक मौत हो रही है। मरने वालों में ज्यादातर शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे होते हैं। श्योपुर में दूल्हे ने डीजे पर डांस किया और उसके बाद जैसे ही घोड़ी पर सवार हुआ, उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर के पास पहुंचने तक मृत्यु हो चुकी थी। 

प्रदीप जाट, NSUI का पूर्व जिला अध्यक्ष था

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। प्रदीप जाट (27 वर्ष) की बारात श्योपुर बायपास से जाट छात्रावास पहुंची थी। यहां पर शादी समारोह था। परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर पड़ा। शुरुआत में लोगों को लगा कि दूल्हा डांस करने से थक गया है, लेकिन घोड़ी पर बैठे-बैठे उसकी हालत गंभीर हो गई। बारातियों ने उसे तुरंत घोड़ी से उतारा और सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को प्रदीप का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि प्रदीप जाट पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रह चुका है। चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। 

विदिशा में डीजे पर डांस करती इंदौर की की लड़की की मौत हो गई थी

विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। ये घटना शनिवार 8 फरवरी 2025 रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि परिणीता जैन (23) मंच पर मिक्स्ड सॉन्ग पर डांस कर रही है। इसी दौरान 'लहरा के बलखा के..' गाना बजता है। युवती इस गाने पर डांस स्टेप करती है। तभी अचानक खड़े-खड़े ही मुंह के बल मंच पर गिर जाती है। जिससे उसकी मौत हो गई।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });