BHOPAL से TIRUPATI-BENGALURU और लाल कुआं के लिए स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन उपलब्ध

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दक्षिण में तिरुपति और बेंगलुरु तक और दूसरी तरफ मथुरा आगरा सहित उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज के साथ लाल कुआं तक के लिए स्पेशल ट्रेन मिली है। यह ट्रेन 11 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। रेलवे रिजर्वेशन उपलब्ध है। 

गाड़ी संख्या 05074 लालकुआ – बेंगलुरु विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 05074 लालकुआ – क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार, 11 जनवरी 2025 से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन लालकुआ स्टेशन से शाम 17.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 06.00 बजे बीना, 07.50 बजे रानी कमलापति, 09.30 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 15.25 बजे क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05073 बेंगलुरु – लालकुआ विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 05073 क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) – लालकुआ विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, 14 जनवरी 2025 से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशन से सुबह 07.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 12.05 बजे इटारसी, 13.40 बजे रानी कमलापति, 17.45 बजे बीना एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 09.05 बजे लालकुआ स्टेशन पहुंचेगी।

लालकुआ – बेंगलुरु - लाल कुआं स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में लालकुआ जंक्शन, किच्छा, बहेरी, भोजीपुरा जंक्शन, इज्जतनगर जंक्शन, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा छावनी, मथुरा जंक्शन, आगरा छावनी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, रानी कमलापति, इटारसी जंक्शन, बैतूल, नागपुर जंक्शन, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, पेद्दापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन, तेनाली जंक्शन, ओंगोल, नेल्लूर, गुडूर जंक्शन, रेनीगुंटा जंक्शन, काटपाड़ी जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, कुप्पम, बांगारपेट जंक्शन, कृष्णराजपुरम, बेंगलुरु छावनी, क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल नोट:- तिरुपति वाले यात्री कृपया रेणिगुंटा जंक्शन पर उतरेंगे।

कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में 4 शयनयान श्रेणी, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) के डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!