BHOPAL NEWS - कलेक्टर ने 3 पटवारियों को सस्पेंड किया, SDM को जांच के आदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आज 3 पटवारियों को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर को एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें तीनों पटवारी रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रही है। कलेक्टर ने SDM श्री सिद्धार्थ जैन को इस मामले का इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर नियुक्त किया है। 

भोपाल के 3 पटवारी, जिन्हें निलंबित किया गया

किशोर दांगी, पटवारी बीनापुर। इन्होंने करौंद में पीपल चौराहा के पास निजी ऑफिस खोल रखा है।
पवन शुक्ला, पटवारी पुरा छिंदवाड़ा। इनका ऑफिस गोल मार्केट संजीव नगर में है।
निधि नेमा, नीलबड़ भौंरी की पटवारी हैं। जिनका ऑफिस चौबदारपुरा तलैया में है।
वीडियो में उपरोक्त तीनों पटवारी रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कलेक्टर ने वीडियो की सत्यता की जांच के लिए अनु विभाग की अधिकारी को आदेश दिया है और जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक तीनों पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। 

मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान 2024 की घोषणा 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवा, नारी, किसान और गरीब के कल्याण एवं विकास के लिये प्रदेश में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जायेगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गयी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक प्रदेश में जन-कल्याण पर्व भी मनाया जायेगा, इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों की गतिविधियों और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी होगा। साथ ही राज्य शासन की एक वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान और जन-कल्याण पर्व में होने वाली गतिविधियों की कार्य-योजना पर चर्चा कर रहे थे।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!