Space news - अंतरिक्ष में शनिदेव के साक्षात दर्शन, और शुक्र का चंद्र से मिलन इसी सप्ताह

शनि देव के भक्तों और उन्हें पसंद करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज़ है। इस सप्ताह आप साक्षात शनिदेव के दर्शन कर सकेंगे। अपनी आंखों से अपने शनि देव को देख सकेंगे। ऐसा दुर्लभ अवसर हमेशा नहीं होता और सभी को नहीं मिलता। इसके अलावा इस सप्ताह आप शुक्र और चंद्र का मिलन भी देख सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि, समय से 10 मिनट पहले छत पर पहुंच जाना है। 

NASA की ओर से अंतरिक्ष प्रेमियों के नाम जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि नवंबर 2024 के महीने में पृथ्वी पर से मनुष्य बृहस्पति, मंगल, शुक्र और शनि को देख सकेंगे। 
  1. दिनांक 4 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र का मिलन होगा। सूर्यास्त के बाद आसमान में पश्चिम की ओर आप अपनी आंखों से शुक्र और चंद्रमा मिलन देख सकते हैं। यदि आपके पास कैमरा है तो फोटो क्लिक कर सकते हैं। सेल्फी भी ले सकते हैं। रील बन सकती है। वीडियो बना सकते हैं। 
  2. दिनांक 10 नवंबर को शनि ग्रह दिखाई देगा। यह चंद्रमा के ठीक पास होगा और एक छोटे बिंदु के आकार में दिखाई देगा। इसे देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। 
  3. अंतरिक्ष में हीरे की तरह चमकता हुआ एक तारा Spica, 27 नवंबर को थोड़ी देर के लिए गायब हो जाएगा। इस चंद्र ग्रहण लग जाएगा। पृथ्वी और Spica के बीच में चंद्रमा आ जाएगा। यह दृश्य अमेरिका और कनाडा के पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। 

नवंबर के महीने में ग्रहों की स्थिति

शनि ग्रह आसमान में दक्षिण की ओर दिखाई देता है। यह रात्रि कल में दिखाई देता है। यदि आप आधी रात के समय देखेंगे तो आपको शनि ग्रह बिल्कुल स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, क्योंकि तब चंद्रमा इसे थोड़ा दूर चला जाता है। हालांकि इसे देखने के लिए दूरबीन की जरूरत होती है। 
बृहस्पति ग्रह रात के समय पूर्व दिशा में ओरियन और वृषभ के साथ दिखाई देते हैं। नवंबर के महीने में बृहस्पति के दर्शन में कई परिवर्तन होते हैं। महीने के अंत तक यह सूर्यास्त के तत्काल बाद दर्शन देने लगते हैं और पूरी रात्रि आप बृहस्पति के दर्शन कर सकते हैं। 
मंगल का उदय, बृहस्पति के उदय से 3 घंटे बाद होता है। यह सूर्योदय के पहले आसमान में ऊंचाई पर दिखाई देता है। 
शुक्र ग्रह आसमान में दक्षिण पश्चिम दिशा में सूर्यास्त के बाद, कम ऊंचाई पर दिखाई देते हैं। 

NASA द्वारा अंतरिक्ष में तैनात किए गए कैमरे इन सभी घटनाओं की तस्वीर लेंगे। आप अपने कमरे से भी क्लिक कर सकते हैं और अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं। यह महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया यह वीडियो देखें

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!