Navratri Ghatasthapana Muhurat Time उज्जैन के पंचांग के अनुसार

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर गुरुवार को हस्त नक्षत्र व ऐंद्र योग की साक्षी में शारदीय नवरात्र का आरंभ होगा। इस दिन घटस्थापना के दिनभर शुभ मुहूर्त हैं। पंचांग की गणना के अनुसार इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन के रहेंगे। लेकिन तिथि की घट बढ़ के कारण अष्टमी व नवमी की पूजा एक ही दिन होगी।

शारदीय नवरात्र में घट स्थापना के मुहूर्त

  1. सुबह 6:30 से 8 बजे तक : शुभ का चौघड़िया
  2. सुबह 10:50 से 12:20 बजे तक : अभिजीत
  3. सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक : चंचल
  4. दोपहर 12:30 से दोपहर 2 बजे तक : लाभ
  5. दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक : अमृत
  6. शाम 5 बजे से शाम 6:30 बजे तक : शुभ अमृत बेला

राजकीय लक्ष्य पूरे होंगे, पद-प्रतिष्ठा और प्रमोशन मिलेगा

इस बार गुरुवार (नवरात्रि के पहले दिन) के दिन हस्त नक्षत्र व ऐंद्र योग की साक्षी में शारदीय नवरात्र की घटस्थापना होगी। इस योग में विधि विधान से की गई कलश स्थापना या घट स्थापना राजकीय लक्ष्य को पूर्ण कराती है।

नवरात्रि 2024 किस तारीख को कौन सी तिथि

3 अक्टूबर गुरुवार प्रतिपदा
4 अक्टूबर शुक्रवार द्वितीया
5 अक्टूबर शनिवार तृतीया
6 अक्टूबर रविवार तृतीय उपरांत चतुर्थी
7 अक्टूबर सोमवार चतुर्थी उपरांत पंचमी
8 अक्टूबर को मंगलवार छठ
9 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से सप्तमी
10 अक्टूबर गुरुवार दोपहर 12.30 बजे से अष्टमी
11 अक्टूबर शुक्रवार 12.22 तक अष्टमी उपरांत नवमी
12 अक्टूबर शनिवार सुबह 11 बजे तक नवमी उसके बाद दशहरा

शारदीय नवरात्र में सर्वार्थसिद्धि व रवियोग

इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन के, अष्टमी व नवमी की पूजा एक ही दिन होगी। पंचांगीय गणना के अनुसार 5, 7,12 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि तथा 5,6,11 अक्टूबर को रवि योग का संयोग रहेगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!