MP SCHOOL SHIKSHA - इंदौर में जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार बदला

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा इंदौर जिला शिक्षा अधिकारी के पद हेतु प्रभारी अधिकारी को बदल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में लंबे समय से जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना नहीं हुई है। अन्य अधिकारियों को प्रभार दिए जा रहे हैं। 

श्रीमती सुषमा वैश्य से प्रभार वापस लिया

मंजूषा विक्रांत राय उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर से दिनांक 16 अगस्त 2024 को जारी आदेश में लिखा है कि, आयुक्त लोक शिक्षण के आदेश कमांक स्था-1/राज /सी-1/सर्त/37/इंदौर/2024/975 दिनांक 15.07.2024 द्वारा श्रीमती सुषमा वैश्य प्रभारी सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला इंदौर को जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। 

श्रीमती पूजा सक्सेना, इंदौर की नई प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी

राज्य शासन एतद्वारा श्रीमती पूजा सक्सेना प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर उमावि० इंदौर को स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक जिला शिक्षा अधिकारी जिला इंदौर के पद का प्रभार सौंपा जाता है। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!