पृथ्वी और चंद्रमा के समय में कितना अंतर है, नासा ने सटीक आंकड़ा बताया - Bhopal Samachar GK news

Bhopal Samachar
0
Moon यानी चंद्रमा, पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह ( Natural  Satellite) है, इसलिए हम हमेशा चंद्रमा पर सबसे ज्यादा खोज करते हैं। पृथ्वी पर 24 घंटे में 86400 सेकंड होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रमा पर 24 घंटे में कितने सेकंड होते हैं। पृथ्वी पर आधुनिक मानव (Homo Sapiens) की उत्पत्ति के लगभग 2 साल बाद हम पता लगा पाए हैं कि चंद्रमा पर 24 घंटे में कितने सेकंड होते हैं। अंतरिक्ष का एक बड़ा अभियान पूरा होने के बाद नासा ने बताया है कि चंद्रमा के 24 घंटे में 86400.0000575 सेकंड होते हैं। 

पृथ्वी और चंद्रमा के समय में अंतर से क्या फर्क पड़ता है

24 घंटे की अवधि में 0.0000575 सेकंड का अंतर बहुत छोटा दिखाई देता है परंतु यह अंतर 10 साल में 48 घंटे का हो जाता है। 100 साल में 480 घंटे। चंद्रमा की उत्पत्ति लगभग 4.5 अरब साल पहले हुई थी। अब कैलकुलेट करके बताइए कि प्रारंभ से लेकर अब तक पृथ्वी और चंद्रमा के समय में कितना अंतर हो गया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि, चंद्रमा की उत्पत्ति से लेकर अब तक, पृथ्वी और चंद्रमा के बीच समय का अंतर लगभग 259000 साल हो गया है। 

पृथ्वी के अंतरिक्ष अभियान में 0.0000575 सेकंड के अंतर से बहुत फर्क पड़ता है। यदि इसे नजरअंदाज किया गया तो चंद्रमा से प्राप्त होने वाले संकेत 10 साल बाद, 48 घंटे देरी से प्राप्त होंगे। चंद्रमा के कारण पृथ्वी पर समुद्र में ज्वार भाटा आता है, तूफान उठते हैं। जरा सोचिए यदि इस प्रकार की कोई महत्वपूर्ण सूचना 48 घंटे बाद मिलेगी तो क्या होगा।

पृथ्वी से चंद्रमा तक जाने में कितना समय लगता है

भारत में ट्रेन के माध्यम से कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ जाने के लिए 3 दिन 18 घंटे का समय लगता है जबकि पृथ्वी से चंद्रमा तक पहुंचने में सिर्फ 3 दिन 15 घंटे का समय लगता है। 1969 में, अपोलो 11 मिशन ने पृथ्वी से चंद्रमा तक पहुंचने में 3 दिन 15 घंटे 21 मिनट और 39 सेकंड का समय लिया था। हालांकि यह समय रॉकेट के डिजाइन और अभियान के दौरान पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी पर निर्भर करता है। Artemis I: 2022 में, आर्टेमिस आई मिशन ने पृथ्वी से चंद्रमा तक पहुंचने में 4 दिन 20 घंटे का समय लिया था। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में International पर क्लिक करें। सामान्य ज्ञान और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में knowledge पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!