अर्थराइटिस और घुटने का दर्द एक ऐसी बीमारी है जिससे बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं और इसका इलाज काफी महंगा और लंबा है, लेकिन अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐसी सभी बीमारियों का इलाज बड़े आराम से हो जाएगा। सरकारी हमीदिया अस्पताल में कूल्ड और थर्मल रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) मशीन आ गई है। डॉक्टर का कहना है कि कई मरीजों का इलाज तो केवल एक इंजेक्शन से हो जाएगा।
कमर एवं गर्दन, घुटना, कूल्हे, स्लिप डिस्क आदि में दर्द का इलाज
हमीदिया अस्पताल में पेन क्लीनिक में अब कूल्ड और थर्मल रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) मशीन के जरिए इस दर्द को दूर किया जा सकेगा। हमीदिया में दो आरएफए मशीन आई हैं। इस तकनीक के उपयोग से 80% तक बड़े ऑपरेशन से बचा जा सकता है। इसमें टांका, चीरा नहीं लगता है, पूरी प्रक्रिया लोकल एनेस्थीसिया के तहत होती है। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. यशवंत धवले ने बताया कि इस तकनीक से सायटिका, कमर एवं गर्दन, घुटना, कूल्हे, स्लिप डिस्क आदि में दर्द की शिकायत वाले मरीजों का इलाज हो सकेगा। इस तकनीक में एक इंजेक्शन दर्द की जड़ पर जाकर लगाया जाता है। स्पाइन के मरीजों को डर होता है कि ऑपरेशन में नस तो नहीं कट जाएगी, ऐसी कोई आशंका भी नहीं होती।
सिर्फ 1 घंटे में इलाज हो जाएगा
इस तकनीक में एक निडिल को दर्द वाली जगह पहुंचाया जाता है। यहां एआइ बेस्ड साफ्टवेयर दर्द के लिए जिम्मेदार नस को देखकर उसे लेजर के माध्यम से निष्क्रिय कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया लगभग एक घंटे तक चलती है। जिस हिस्से से सुई डाली जाती है, वहां पर एक टांका लगा दिया जाता है। उसी दिन या दूसरे दिन मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि मरीज को बेहोश करने की जरूरत नहीं होती।
विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
.webp)