MP WEATHER FORECAST - मध्य प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट, रात भर लू चलेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कुछ जिलों में रात के समय भी लू चलेगी जबकि लगभग सभी जिलों में रात के समय गर्म हवाएं चलती रहेगी। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक या तो अपने घर में रहे या फिर किसी चार दिवारी के अंदर, किसी भी स्थिति में धूप के सीधे संपर्क में नहीं आएं। यह जानलेवा हो सकता है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार, गुना, टीकमगढ़ जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यहां रात के समय भी लू चलती रहेगी। कूलर और AC काम नहीं करेंगे। लगातार अधिकतम तापमान बना रहने के कारण घरों के अंदर रहने वाले बीमार नागरिकों के स्वास्थ्य प्रभावित होंगे। उपरोक्त के अलावा सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दमोह, सागर, छतरपुर, निवाड़ी जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। रात के समय लू नहीं चलेगी लेकिन गर्म हवा चलती रहेगी। उपरोक्त सभी जिलों में सूरज की धूप स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है इसलिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 

उमरिया जिले में कुछ स्थानों पर दिन और रात के समय लू चलती रहेगी। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, खंडवा, खरगौन, उज्जैन, देवास, अगरमालवा, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना जिलों में कुछ स्थानों पर सूरज की धूप के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। तापमान लगातार अधिकतम बना रहेगा। इसलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

भोपाल, बुरहानपुर, बड़वानी, रतलाम, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, मैहर जिलों में दिन के समय लू चलेगी। इसलिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यानी तापमान 40 डिग्री से अधिक होने की स्थिति में घर से बाहर न निकले अथवा यदि पहले से बाहर है तो किसी चार दिवारी के अंदर चले जाएं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !