SSC JSA-LDC परीक्षा का रिजल्ट घोषित, डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें

कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि, सचिवालय के लिए कनिष्ठ सहायक अथवा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा LDCE 2021 एवं 2022 का आयोजन किया गया था। इसमें दूसरे पेपर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 

उपरोक्त कंप्यूटर आधारित परीक्षा में पहला पेपर Descriptive एवं दूसरा पेपर Computer Based था। निम्नलिखित सर्विस कटर के लिए दिनांक 4 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया गया था:- 
1. रेलवे बोर्ड सचिवालय लिपिक सेवा, रेल मंत्रालय;
2. सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिक सेवा (एएफएचक्यू);
3. विदेश मंत्रालय (संवर्ग प्रकोष्ठ);
4, केंद्रीय पासपोर्ट संगठन, विदेश मंत्रालय;
5. कृषि यंत्र प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान, कृषि और किसान कल्याण विभाग;
6. वन सर्वेक्षण ऑफ इंडिया, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय;
7. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी)। 

परीक्षा की योजना के अनुसार परीक्षा में दो भाग थे। पहले भाग में, पहला पेपर लिखित परीक्षा और दूसरा पेपर कंप्यूटर आधारित परीक्षा का था जबकि दूसरे भाग में सेवा रिकॉर्ड का मूल्यांकन शामिल था। प्रदर्शन के आधार पर 895 उम्मीदवारों को मूल्यांकन के लिए शार्ट लिस्ट किया गया है। श्रेणी-वार कट-ऑफ नंबर और उम्मीदवारों की संख्या एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी संलग्न दस्तावेज में है। कृपया SAVE AS कर लें। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !