MP POLICE TRANSFER LIST - चुनाव के कारण एडिशनल एसपी और डीएसपी के तबादले

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश शासन पुलिस विभाग मंत्रालय द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इस स्थानांतरण सूची में दो एडिशनल एसपी और तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी हैं। 

मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  • श्री अभिषेक दीवान डीडी 2006 - सहायक पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल। 
  • श्री केएल बंजारे डीडी 2001 - सहायक पुलिस महान निरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट। 
  • श्री भरत नोटिया - कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक जिला गुना। 
  • श्री प्रवीण त्रिपाठी - कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक अजाक जिला सीहोर से कार्यवाहक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लहार जिला भिंड। 
  • श्री बृजेश भार्गव - कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल से कार्यवाहक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जिला पांढुरना। 

मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय से जारी ट्रांसफर आर्डर में लिखा है कि, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश के पत्र क्रमांक/395/1948936/24/बी-4/दो कमांक 01/ अनुमति/लो.स./2024/5403, दिनांक 08 अप्रैल 2024 द्वारा प्रदत्त अनुमति के क्रम में राज्य शासन एत‌द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया जाता है। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!