तेंदुआ की भोपाल कलेक्टर को दूसरी चेतावनी, दूसरी बार जंगल का सीमांकन किया - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंगल में सरकार में भोज ओपन यूनिवर्सिटी का कैंपस बना दिया। 25 एकड़ जंगल पर कब्जा कर लिया। 2 साल पहले टाइगर अतिक्रमण की सूचना देने आया था। सरकार ने अतिक्रमण नहीं हटाया इसलिए इस बार तेंदुआ चेतावनी देने आया। मैसेज लाउड एंड क्लियर है, यह जमीन जानवरों की है। इंसानों को जंगल से वापस जाना होगा। 

भोपाल में जानवरों की जंगल पर सरकार का अतिक्रमण

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भोज यूनिवर्सिटी कैम्पस 25 एकड़ में फैला है। यह चूना भट्‌टी और सर्व-धर्म पुल (कोलार रोड) के बीच है। इसके बीचों-बीच से कलियासोत नदी गुजरी है। वहीं, पीछे वाल्मी की पहाड़ी है। केरवा क्षेत्र भी कुछ दूर ही है। केरवा और कलियासोत का इलाका बाघ का एरिया है, इसलिए यहां अक्सर बाघ और तेंदुए का मूवमेंट रहता है। यह जंगल, जानवरों की संपत्ति है। सरकार ने उनके जंगल पर कब्जा कर लिया है। भोज ओपन यूनिवर्सिटी का कैंपस बना दिया है। 50 से ज्यादा परिवार यहां रहने लग गए हैं। वाहनों की आवाजाही होने लगी है। इंसानों की गतिविधियां जानवरों पर डिस्टर्ब करती हैं, इसके बावजूद वह शांति बनाए हुए हैं। सोमवार को तेंदुआ ने आकर बता दिया कि यह उसकी टेरिटरी है। सब कुछ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। जानवरों ने अपनी जमीन का सीमांकन कर दिया है। अब इंसानों को उनकी जमीन से पीछे हटना चाहिए। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि, जानवरों ने सरकार को नहीं चुना और उनके ऊपर इस सरकार के नियम लागू नहीं होते। 

भोपाल में जंगल के जानवर 2 साल से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जंगल के जानवर 2 साल से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। वह लगातार बता रहे हैं कि, उनकी टेरिटरी कितनी है और जब तक वह अपना इलाका छोड़कर नहीं चले जाते तब तक इंसानों को कोई अधिकार नहीं है कि वह जानवरों के इलाके में अपना घर या ऑफिस बनाएं। पिछले 2 साल से बाघ और तेंदुआ जैसे हिंसक जानवर, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को समझ जाना चाहिए कि उसकी अपनी सीमा है। सरकार को अपनी मर्यादाओं में रहना चाहिए। यदि जानवरों ने अपनी मर्यादा त्याग दी, तो मुश्किल हो सकती है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!