MP Karmchari news - मंडला में सहायक अध्यापक की मृत्यु, 15 लाख अनुग्रह सहायता राशि मंजूर

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में चुनाव ड्यूटी के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक एक श्री मनीराम कांवरे (सहायक अध्यापक) की मृत्यु हो गई। श्री कांवरे हृदय रोग से पीड़ित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन द्वारा मृतक श्री कांवरे की धर्मपत्नी श्रीमती श्यामा बाई कांवरे को 15 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि मंजूर कर दी गयी है। 

पॉलिटेक्निक में ना डॉक्टर थाना एम्बुलेंस

मंडला में शासकीय पॉलिटेक्निक केंपस में 17 अप्रैल की रात से ही कर्मचारियों का आना शुरू हो गया था। पोलिंग पार्टियों को EVM मशीन एवं अन्य उपकरण लेकर पोलिंग बूथ जाना था। 18 अप्रैल की सुबह अचानक मतदान अधिकारी क्र.-1 श्री मनीराम कांवरे (सहायक अध्यापक) की तबीयत खराब होना शुरू हुई। पॉलिटेक्निक केंपस में ना तो डॉक्टर की टीम तैनाती और ना ही प्राथमिक चिकित्सा की कोई व्यवस्था थी। यहां तक की कैंपस में एंबुलेंस भी नहीं थी। जब तक उन्हें शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। 

मृतक के परिवार के आश्रित पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने जिला मुख्यालय मंडला में मतदान दलों की रवानगी के दौरान मतदान अधिकारी क्र.-1 श्री मनीराम कांवरे (सहायक अध्यापक) की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्री राजन ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुग्रह सहायता प्रावधानों के अनुसार मृतक श्री कांवरे की धर्मपत्नी श्रीमती श्यामा बाई कांवरे को 15 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि मंजूर कर दी गयी है। साथ ही सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मंडला को मृतक के परिवार के आश्रित पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रकरण शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।

गौरतलब है कि श्री कांवरे की मतदान सामग्री लेते समय अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय मंडला में भर्ती कराया गया। चिकित्सालय में गुरूवार सुबह 8:10 बजे उनका दुखद निधन हो गया। लोकसभा संसदीय क्षेत्र मंडला में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान है। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !