BHOPAL NEWS - जबलपुर से आए खाद्य विभाग के कर्मचारियों की मौत, इन्वेस्टीगेशन शुरू

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर से आए खाद्य विभाग के कर्मचारी श्री संजीव अग्रवाल की मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया होगा। 

अयोध्या नगर के श्रावण कांता होटल में सरकारी कर्मचारी की मौत

श्री संजीव अग्रवाल, पिता का नाम श्री राम गोपाल अग्रवाल, उम्र 53 वर्ष, निवासी जबलपुर, राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित श्रावण कांता होटल में ठहरे हुए थे। बताया गया है कि वह किसी रिश्तेदार के यहां विवाद समझ में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर रघुवंशी ने मृत्यु की पुष्टि करते हुए पुलिस को सूचित किया। 

इस मामले की इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर एवं सब इंस्पेक्टर श्री विजय सिंह ने बताया कि, मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है परंतु प्राथमिक तौर पर डॉक्टरों का कहना है कि श्री संजीव अग्रवाल कार्डियक अरेस्ट का शिकार हुए थे। हार्ट अटैक के कारण बेहोश हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने मामले की इन्वेस्टीगेशन शुरू कर दी है। 

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !