BHOPAL NEWS - 6 घंटे में 759 बदमाश गिरफ्तार, अब तक 7773 गिरफ्तारियां

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक सम्पन्न कराने हेतु भोपाल पुलिस ने 6 घंटे की स्पेशल अभियान में टोटल 759 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक शांतिपूर्ण चुनाव के उद्देश्य से भोपाल में 7773 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

भोपाल में रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 तक पुलिस की कॉम्बिंग गश्त

पुलिस कमिश्नर ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनाँक 29-30/04 की रात्री में कमिश्नर कार्यालय परिसर में सभी थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल, कमिश्नर कार्यालय स्टॉफ को टीम वर्क में कार्य करने तथा संवेदनशीलता एवं विवेकपूर्ण तरीके से बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्रों में रवाना किया गया, उपरांत सभी जोन के पुलिस उपायुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तथा उनकी टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी रात्रि गश्त मानिटरिंग करते रहे एवं मार्गदर्शन देते रहे। 

रात्रि 11:00 बजे से गश्त प्रारंभ की जाकर प्रातः करीब 5 बजे तक की गई। केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 475 स्थाई वारंट एवं 224 गिरफ्तारी वारंट, 60 जमानतीय वारंट समेत कुल 759 बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही गुण्डा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटर चेक किये गये एवं आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। 

जोन वार करवाई

  • जोन-1 स्थाई-188 गिरफ्तारी-60, जमानतीय 2 कुल -250
  • जोन-2 स्थाई-70, गिरफ्तारी-22, जमानतीय 35 कुल -127
  • जोन-3 स्थाई-127, गिरफ्तारी-93, जमानतीय 6 कुल -226
  • जोन-4 स्थाई-90 गिरफ्तारी-49, जमानतीय 17 कुल -156
चारो जोन में कुल 475 स्थाई, 224 गिरफ्तारी एवं 60 जमानतीय वारंटी 759 बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त अभियान से निश्चित रूप से अपराधियों में पुलिस और कानून का खौप बढ़ेगा। साथ ही चुनाव भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हो सकेगा। शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की धरपकड़ की गई, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो मे मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपराधी भी हैं। 

भोपाल कमिश्नरेट में अब तक 14 बार की गई कॉम्बिन्ग गश्त में कुल-7773 स्थाई/गिरफ़्तारी/जमानतीय वारंटी किए जा चुके हैं गिरफ्तार, जिसका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार हैं:-
1- दिनांक 05-06/02/2022 कुल 268 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।
2- दिनांक 25-26/03/2022 कुल 511 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
3- दिनांक 20-21/06/2022 कुल 601 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
4- दिनांक 19-20/09/2022 कुल 726 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
5- दिनांक 10-11/12/2022 कुल 1024 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
6. दिनांक 05-06/03/2023 कुल 460 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
7. दिनाँक 12-13/08/2023 को जोन-03 तथा जोन-04 में कुल 406 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।
8. दिनाँक 27-28/08/23  को जोन-03 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गएI
9.  दिनाँक 29-30/08/23  को जोन-01 तथा जोन-02 क्षेत्र में कुल 131 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए।
10.  दिनाँक 22-23/09/23  को l जोन-03 क्षेत्र में कुल 148 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए।
11.  दिनाँक 07-8/10/23  को चारो जोन क्षेत्र में कुल 767 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए।
12.  दिनाँक 05-06/11/23  को चारो जोन क्षेत्र में कुल 521 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील किए गए।
13-दिनाँक 22-23/03/2024  को चारो जोन क्षेत्र में कुल 1014 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
14-दिनाँक 29-30/04/2024  को चारो जोन क्षेत्र में कुल 759 गिरफ्तारी/स्थाई वारंट व जमानतीय वारंट तामील किए गए। उक्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !