MP NEWS - लोकसभा चुनाव के लिए शेष पांच प्रत्याशियों की घोषणा, लिस्ट पढ़िए

Updesh Awasthee

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश की शेष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें छिंदवाड़ा और इंदौर जैसी महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों के नाम भी शामिल हैं। इस बीच बड़ी खबर यह है कि बालाघाट सीट से मौसमी बिसेन को टिकट नहीं मिला है। 

मध्य प्रदेश लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

  • बालाघाट से श्रीमती डॉक्टर भारती पारधी। 
  • छिंदवाड़ा से श्री विवेक बंटी साहू। 
  • उज्जैन से श्री अनिल फिरोजिया। 
  • धार से श्रीमती सावित्री ठाकुर। 
  • इंदौर से श्री शंकर लालवानी। 

2 सासंदों के टिकट कटे

बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में एमपी के दो सांसदों के टिकट काट दिए है। धार से छतर सिंह दरबार की जगह सावित्री ठाकुर को उतारा है। जबकि बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन की जगह भारती पारधी को टिकट दिया गया है।

सागर में जैन संत आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण और जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया और सागर में जैन संत आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर  आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की। साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!