MP NEWS - दिग्विजय सिंह के प्रत्याशी क्यों हार गए, पता लगाने PCC ग्राउंड जीरो पर जाएगी

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की राजनीति में श्री दिग्विजय सिंह को सबसे चतुर और चाणक्य कहा जाता है। विधानसभा चुनाव 2023 में श्री दिग्विजय सिंह ने जितने भी प्रत्याशियों को टिकट दिया, उनमें से ज्यादातर चुनाव हार गए। हर का कारण जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य पदाधिकारी) ग्राउंड जीरो पर जाएंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके चुनाव में हारने के कारण जानेंगे। 

दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर का संयुक्त दौरा

राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस पार्टी के हारे हुए प्रत्याशियों की मीटिंग में बताया गया कि, MP कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, PCC चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे 9 जनवरी से 12 जनवरी तक प्रदेश का दौरा करेंगे। दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले का 4 दिवसीय संयुक्त दौरा होगा।

MP PCC पदाधिकारी का दौरा कार्यक्रम

9 जनवरी: सुबह 11 बजे दतिया में पीताम्बरा पीठ में दर्शन। 11.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। दोपहर 1.30 बजे भांडेर, दोपहर 3.30 बजे लहार, शाम 6 बजे भिंड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। रात 8 बजे भिंड में लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक।
10 जनवरी: सुबह 11 बजे अटेर, दोपहर 1.30 बजे मेहगांव, 3.30 बजे अम्बाह, शाम 5.30 बजे मुरैना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।
11 जनवरी: मुरैना से सुबह 11 बजे जौरा पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद दोपहर 1 बजे सबलगढ़, 3 बजे विजयपुर, शाम 5.30 बजे पोहरी और 7.30 बजे शिवपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।
12 जनवरी: सुबह 10 बजे शिवपुरी से कोलारस जाएंगे। यहां सुबह 10.30 बजे कोलारस में बैठक लेंगे। इसी दिन दोपहर 1 बजे गुना, 3.30 बजे अशोकनगर, शाम 5.30 बजे मुंगावली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!