BHOPAL-MATHURA निरस्त की गई आठ गाड़ियां बहाल, भोपाल जोधपुर एक्स्ट्रा हाल्ट

Updesh Awasthee
उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमाँड्लिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य के दौरान भोपाल मण्डल से होकर, इस मार्ग से गुजरने वाली निरस्त की गईं कुछ गाड़ियों की सेवा निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

निरस्त की गई गाड़ियों के नाम और नंबर 

  • गाड़ी संख्या 12148 हजरत निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस दिनांक 11.01.2024 को, 
  • गाड़ी संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11.01.2024 को,
  • गाड़ी संख्या 12263 पुणे-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 16.01.2024 एवं 19.01.2024 को 
  • गाड़ी संख्या 12494 हजरत निजामुद्दीन-मिरज एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2024 को 
अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गन्तव्य के लिए चलेगी।

निरस्त की गईं गाड़ियों की बहाली के साथ मार्ग परिवर्तन

  • गाड़ी संख्या 12147 कोल्हापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 16.01.2024 को 
  • गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस दिनांक 10.01.2024 एवं 11.01.2024 को 
अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते होकर गन्तव्य गन्तव्य को जाएगी।

जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस सुरेली हाल्ट

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का दिनांक 10.01.2024/11.01.2024 से उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल के सुरेली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है।

जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की समय-सारणी

गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस सुरेली स्टेशन पर 19.25 बजे पहुँचकर, 19.26 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस सुरेली स्टेशन पर 06.39 बजे पहुंचकर, 06.40 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!