भोपाल में रात 2:00 बजे तक चुनावी बैठक हो रही है, बाजार खुला रहता है, शिकायत - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
चुनाव आयोग को शिकायत मिली है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रात 2:00 बजे तक चुनावी गतिविधियां संचालित हो रही है। बाजार खुला रहता है। यह शिकायत भारतीय जनता पार्टी की ओर से की गई है और मांग की गई है कि रात 10:00 बजे बाजार बंद करवा दिया जाए। 

इब्राहिम पुरा, जहांगीराबाद, कोहेफिजा, इब्राहिम गंज एवं काजी कैंप में आचार संहिता का उल्लंघन

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी शिकायत में बताया है कि,  दो बजे रात तक चुनावी रणनीति बनाना आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा ने कहा कि भोपाल के इब्राहिम पुरा, जहांगीराबाद, कोहेफिजा, इब्राहिम गंज, काजी कैंप आदि स्थानों पर देर रात दो बजे तक दुकानें खुली रहती हैं। स्थानीय लोग समूह में एकत्रित होकर चुनावी रणनीति बनाते हैं। रात दो बजे सड़क पर एकत्रित होकर चुनावी रणनीति बनाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा ने आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने रात दस बजे दुकानें बंद कराने की मांग की है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के X हैंडल को प्रतिबंधित करने की मांग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बीजेपी ने कहा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अधिकृत एक्स हैंडल पर 12 नवंबर 2023 को सुबह किए गए ट्वीट में गौ हत्या जैसे पाप जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है, जिसका वास्तविकता से कोई वास्ता नहीं है। कांग्रेस का यह ट्वीट मध्यप्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने वाला है। कांग्रेस के अधिकृत एक्स हैंडल से उक्त ट्वीट होने के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सभाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए और 3 दिसंबर 2023 तक मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक्स हैंडल को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!