CRIME STORY- 15 साल की लड़की ने 3 लड़कों को फंसाने, 2 दोस्तों से अपना गैंग रेप करवाया

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने 15 साल की एक लड़की एवं उसके 2 दोस्तों को हिरासत में लिया है। डीसीपी श्री अभिषेक आनंद का दावा है कि लड़की ने 3 लड़कों को अपने जाल में फंसाने के लिए, अपने ही 2 दोस्तों से अपना गैंगरेप करवाया और फिर पुलिस थाने आकर शिकायत की। 

कार के लिए किया झूठा प्यार, साजिश नाकाम, लड़की गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, लड़की ने जिन 3 लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था, वह धनवान परिवारों से हैं। लड़की चाहती थी कि उन पर दबाव बनाकर उनसे उनकी SUV ले ली जाए। इसके चलते लड़की ने उनसे झूठे प्यार का नाटक किया। उनके साथ कार में घूमने गई और नजदीकी बढ़ाई। घटना वाले दिन भी वह तीनों लड़कों के साथ उनकी कार में सवार होकर घूमने के लिए निकली थी। फिर प्लानिंग के तहत रास्ते में उतर गई। यहीं पर उसके दो दोस्त उसका इंतजार कर रहे थे। दोनों दोस्तों ने उसका गैंग रेप किया। फिर बजरंग दल के कार्यकर्ता को सूचना दी गई। जब बजरंग दल का नेता घटनास्थल पर पहुंचा तो लड़की झाड़ियों में पड़ी हुई थी। पूरा सीन क्रिएट किया गया था, लेकिन पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हो गया और फिर पूरी साजिश का खुलासा हो गया। 

साजिश में शामिल दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज

15 साल की लड़की थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराने के लिए आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है परंतु उन 3 लड़कों के खिलाफ के खिलाफ नहीं बल्कि उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की एमआईजी पुलिस थाने में एक शिकायत कर चुकी थी। उसे मालूम था कि पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी किस प्रकार दबाव में आ जाते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि मालवीय नगर में रहने वाला लड़की का दोस्त हेमंत चोपड़ा इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड है। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!