10वीं 12वीं पास के लिए UK में 45000 नौकरियां, सैलरी 2.48 लाख महीना, अधिकतम आयु 50 वर्ष

Bhopal Samachar
0
भारत के किसी भी एजुकेशन बोर्ड से कक्षा 10 या कक्षा 12 अथवा इससे अधिक शिक्षित नागरिकों के लिए यूनाइटेड किंगडम में इस साल 45000 अस्थाई वैकेंसी ओपन की गई है। इसमें 18 से 50 वर्ष तक के स्वस्थ नागरिक अप्लाई कर सकते हैं। न्यूनतम वेतन 2.48 लाख रुपए महीना है। ओवरटाइम करने पर इससे ज्यादा भी हो सकता है। 

UK- 45000 seasonal agricultural worker 

यूनाइटेड किंगडम में हर साल कृषि कार्य के लिए अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जाती है। यह नौकरी मात्र 6 महीने के लिए होती है और भारतीय नागरिकों को प्राथमिकता दी जाती है। इस साल यूके की सरकार में 45000 वैकेंसी ओपन की है। इस में सिलेक्शन होने पर कैंडिडेट को मात्र 259 पाउंड वीजा फीस अदा करनी होती है। इसके अलावा यात्रा एवं निवास आदि का खर्चा, नियुक्त कंपनी द्वारा उठाया जाता है। सैलरी 10 पाउंड प्रति घंटा की दर से मिलती है। 

कितना पैसा मिलेगा और कितना खर्च होगा

  • उम्मीदवार को सिलेक्शन हो जाने के बाद केवल वीजा फीस 259 पाउंड यानी लगभग 30,000 खर्च करने होंगे। 
  • वेतनमान 10 पाउंड प्रति घंटा न्यूनतम निर्धारित है। 
  • 1 सप्ताह में 6 दिन काम करने का मौका मिलता है। 
  • 1 दिन में 8 घंटे अथवा इससे अधिक भी काम कर सकते हैं। 
  • यदि आप केवल 8 घंटा प्रतिदिन और सप्ताह में 6 दिन काम करते हैं तो आपको महीने में 2400 पाउंड मिलेंगे। भारतीय मुद्रा में यह राशि 2.48 लाख रुपए होती है। 
  • यह नौकरी 6 महीने के लिए मिलती है यानी 6 महीने में लगभग 15 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। 
  • आने-जाने का टिकट एवं रहने के लिए आवास नियोक्ता कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। 
  • आपको सिर्फ अपने खाना खाने पर खर्च करना है। 

इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया UK Seasonal Worker visa के संबंध में जानकारी एकत्रित करें। यूनाइटेड किंगडम ने इस साल कुल 6 कंपनियों को UK Seasonal Worker visa के तहत नियुक्ति देने के अधिकार प्रदान किए हैं। यूनाइटेड किंगडम सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर इसकी जानकारी उपलब्ध है। अक्टूबर या नवंबर के महीने में वैकेंसी आउट की जाएंगी। इससे पहले अपनी सभी तैयारियां कर लीजिए, ताकि अप्लाई करने से चूक ना जाए। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!