MP NEWS- शिवपुरी नगर पालिका में फर्जी अतिक्रमण अधिकारी, संदेह के दायरे में नपाध्यक्ष और सीएमओ

Bhopal Samachar
0
अतिक्रमण अधिकारी का पद महत्वपूर्ण होता है लेकिन मध्यप्रदेश की शिवपुरी नगर पालिका में अतिक्रमण अधिकारी के पद पर एक फर्जी व्यक्ति काम कर रहा था। चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशव सगर की जानकारी और अनुमति से काम कर रहा था। 

मामला संक्षिप्त और सरल हिंदी में

सदर बाजार, शिवपुरी शहर का सबसे व्यस्ततम बाजार है। इस समय सावन का मेला लगा हुआ है। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा एवं सीएमओ केशव सगर ने बाजार का दौरा किया और व्यापारियों को बताया कि, उनकी दुकाने नाली के ऊपर आ गई है। इसके कारण सफाई नहीं हो पा रही है। अपने आप अतिक्रमण हटाए अन्यथा हमें JCB चलानी पड़ेगी। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को नाली के पीछे कर लिया। इसके बाद आज अचानक नगरपालिका की जेसीबी मशीन सदर बाजार में आ गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। मशीन के साथ मौजूद अधिकारी ने अपना नाम देवेंद्र त्रिवेदी, पद प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी बताया। व्यापारियों ने कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और बात बढ़ गई। तनाव की स्थिति बन गई। शाम को पता चला कि देवेंद्र त्रिवेदी की तो शिवपुरी नगर पालिका में नियुक्ति ही नहीं है। 

देवेंद्र त्रिवेदी शिक्षा विभाग के कर्मचारी है। 2 महीने पहले रिटायर हो चुका है। रिटायरमेंट से पहले प्रतिनियुक्ति पर नगरपालिका में काम करने आया था। सवाल पूछने पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को मानना पड़ा कि देवेंद्र त्रिवेदी की विधिवत नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि संविदा पर काम करने के लिए देवेंद्र त्रिवेदी ने आवेदन किया है। 

अतिक्रमण अधिकारी नहीं अवैध वसूली अधिकारी है

देवेंद्र त्रिवेदी के पास नगर पालिका की JCB मशीन एवं कर्मचारी थे। उसने खुद कहा कि वह नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ के आदेश के अनुसार अतिक्रमण की कार्रवाई करने आया है। अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि देवेंद्र त्रिवेदी, नगर पालिका में स्थाई या अस्थाई किसी प्रकार का कर्मचारी नहीं है। अतः लोगों को द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि देवेंद्र त्रिवेदी को अवैध वसूली के लिए रखा गया और शासकीय मशीन एवं स्टाफ उपलब्ध कराया गया। इस मामले में शक की सुई नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा एवं सीएमओ केशव सगर की ओर है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!