श्रमोदय विद्यालय भोपाल में अतिथि शिक्षकों की भर्ती रोकी, प्राचार्य पर पक्षपात का आरोप- MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश में संचालित श्रमोदय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में इस साल हाई कोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया गया था। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के कार्यालय में रात एक शिकायत में बताया गया है कि इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में तो हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया गया परंतु श्रमोदय विद्यालय भोपाल में आदेश का उल्लंघन किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य पर पक्षपात का आरोप लगाया गया है। 

श्रमोदय विद्यालय भोपाल में हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना!

शिकायत में बताया गया है कि, श्रमोदय विद्यालय भोपाल के प्राचार्य विजय सिंह महिबिया के द्वारा माननीय हाई कोर्ट के आदेश क्रमांक WP8940 और स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक अ./ श्र./54/अ.शि./2022-23/1014 की अवमानना करते हुए मनमाने ढंग के विद्यालय का संचालन किया जा रहा है-
1. उक्त आदेशों का पालन प्राचार्य द्वारा नही किया जा रहा है, जिससे अतिथि शिक्षक परेशान हो रहे है  जबकि अन्य तीनों विद्यालय (इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर) ने माननीय हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अतिथि शिक्षक नियुक्ति कर चुके है।

2. माननीय हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी प्राचार्य महोदय ने अतिथि शिक्षक के विरुद्ध interview करवाया जो माननीय उच्च हाई कोर्ट की अवमानना है, हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जो साक्षात्कार प्रक्रिया एक बार हो गयी उस प्रक्रिया से कार्यरत अतिथि शिक्षक को पुनः नही गुजरना होगा एवं आगामी स्थाई शिक्षक नियुक्ति तक कार्यरत अतिथि शिक्षक को नही हटाया जा सकता, इसके बावजूद भी प्राचार्य महोदय द्वारा इंटरव्यू करवाये गये।

3. Inerview प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन नही किया गया, प्राप्त आवेदनो की मेरिट लिस्ट भी अभी तक विद्यालय की वेबसाइट में प्रदर्शित नही की गयी, जिसमे केवल भाई भतीजा वाद किया गया।

4. प्राचार्य की मंशा उक्त आदेशों को न मानकर मनमाने ढंग से भर्ती करने की है जिसमे इनके भाई भतीजे को नौकरी दे सके। क्योकि ये चुनावी साल है अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण का मुद्दा जोरो पर है।

5. विद्यालय 20/06/2023 से ग्रीष्म कालीन छुट्टी के बाद खुल गये है आज 15 दिन हो चुके है, शिक्षकों के आभाव है जबकि गत वर्ष 20 जून से ही अतिथि शिक्षको को नियुक्ति दे दी गयी थी।

6 . प्राचार्य के कारण विद्यार्थीयो की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, विद्यालय विशेष उद्देश्य हेतु मध्यप्रदेश के श्रमिकों के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सीबीएसई से संचालित है। 


✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!