भारत में सब्जी महंगी- सोना सस्ता, पढ़िए किसमें निवेश करें कितना रिटर्न मिलेगा - BUSINESS NEWS

इत्तेफाक है या ईश्वर का संकेत लेकिन भारत में पिछले 1 महीने में सब्जियां महंगी और सोना लगातार सस्ता होता चला जा रहा है। बुधवार को कीमतों में ₹100 की कमी आई। इसके साथ ही सोना अपने ALL TIME HIGH से 3100 रुपए नीचे आ गया है। सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना ₹61646 प्रति 1 ग्राम के स्तर तक चला गया था। 

आज सोना खरीदा तो 1 साल में कितना रिटर्न देगा

बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि, सोने के दाम गिरेंगे यह तो पता था लेकिन इतना नीचे आ जाएगा इसकी उम्मीद नहीं थी। सराफा व्यापारियों का मानना है कि मानसून के कारण सोने की खरीदारी कमजोर पड़ी है। इसके कारण कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। इन्वेस्टमेंट की दृष्टि से यह समय सही है। आज की स्थिति में सोना अपने अधिकतम मूल्य से 3100 रुपए नहीं चल रहा है। यानी आने वाले 1 साल में यह कम से कम एक बार अपने अधिकतम मूल्य पर वापस पहुंचेगा। ₹60000 के इन्वेस्टमेंट पर 3100 रुपए ब्याज मिलेगा। यह अपने इन्वेस्टमेंट का लगभग 5% है। 

आज चांदी खरीदी तो 1 साल में कितना रिटर्न मिलेगा

चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹9349 प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले 1 साल में कम से कम एक बार चांदी अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचेगी। इसका ऊपर की तरफ चढ़ना शुरू हो गया है। चांदी बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है परंतु बड़ी मजबूती से बढ़ती है। आज की तारीख में 1 किलो चांदी की कीमत 73,600 रुपए है। यानी यदि आज ₹74000 की चांदी खरीदी तो अगले 1 साल में कम से कम एक बार इसकी कीमत 83300 हो जाएगी। और यदि उस दिन बेच दी तो 1 साल में 12% से अधिक का रिटर्न देकर जाएगी। 

डिस्क्लेमर:- अगले 1 साल में कीमतों में कितना उछाल आएगा, सिर्फ पूर्वानुमान है। किसी भी संस्था या एजेंसी की ओर से इसकी कोई गारंटी नहीं दी गई है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले कृपया अपने विवेक के आधार पर फैसला करें।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !