बारिश कब होगी, पढ़िए मानसून कहां है- WEATHER MONSOON FORECAST - INDIA TODAY NEWS

0
पूरे भारत देश में मानसून का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब तो हर इंसान की जुबान पर केवल एक ही सवाल है कि बारिश कब होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि, आज सुबह 5:30 बजे मानसून रत्नागिरी, कोप्पल, पुट्टपर्थी एवं श्रीहरिकोटा आदि के आसमान पर था। 

IMD WEATHER MONSOON FORECAST- मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का मानना है कि, तूफान के कारण चिंता की स्थिति बनी थी लेकिन अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। तूफान कमजोर पड़ चुका है। आसमान में मानसून के लिए रास्ता साफ है। 19 से 22 जून के बीच मानसून भारत के पूर्वी क्षेत्र की तरफ आगे बढ़ेगा। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश, पूर्वी भारत एवं दक्षिण भारत में तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि तूफान के कारण भारत के कुछ इलाकों में बारिश होगी। 

भारत मौसम का पूर्वानुमान

पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 

मानसून- सैटेलाइट की तस्वीरों के आधार पर 21 जून तक का पूर्वानुमान



19 जून को सुबह 5:30 बजे मानसून यहां पर था

औसत समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी के बीच दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा

जून के पहले 15 दिन भारत में सूखे जैसे हालात रहे तथा मानसून कमजोर बना रहा लेकिन अब बारिश की गतिविधियां मध्यप्रदेश में बढ़ेगी। पूर्वी भारत में भी मानसून जल्दी आगे बढ़ेगा पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून 23 जून तक पहुंच सकता है। 20 या 27 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों सहित मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों को कवर कर लेगा। 27 जून से बारिश की गतिविधियां पूर्वी राजस्थान और गुजरात में एक बार फिर बढ़ेगी। 

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ तूफानी बादल

समुद्री तूफान बिपरजोय गुजरात और राजस्थान में भारी से भारी बारिश दी। अब तूफान कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में उसके बाद निम्न दबाव के रूप में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ओर जाएगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!