RASHIFAL- लाल कलावा मेष, सिंह, वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ, मकर-कुंभ को अशुभ, पढ़िए क्यों

NEWS ROOM
0
भारतवर्ष के नागरिक दुनिया में कहीं भी रहते हों। जब भी किसी विशेष पूजा अनुष्ठान में बैठते हैं, उनके दाहिने हाथ पर लाल रंग का कलावा बांधा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं लाल रंग का कलावा सभी राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं होता। यही कारण है कि अन्य रंग के धागों वाले कलावे भी उपलब्ध होते हैं। आइए हम बताते हैं, किस राशि के व्यक्ति के लिए किस रंग का कलावा शुभ होता है और किसके लिए अशुभ। 

पारंपरिक कलावा तीन रंग का क्यों होता है

सूत के धागे से बना कलावा 3 रंग का होता है। इसमें तीन रंग के धागे ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक माने जाते हैं। इसके अलावा लाल रंग का कलावा भी होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके बारे में विशेष वर्णन किया गया है। स्पष्ट उल्लेख है कि किन लोगों को केवल लाल रंग वाला कलावा धारण करना चाहिए और किन लोगों को नहीं करना चाहिए। 

मेष, सिंह, वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल कलावा शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष, सिंह एवं वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने दाहिने हाथ में कलाई पर लाल रंग का कलावा हमेशा बांधना चाहिए। ऐसा करने से उपरोक्त तीनों राशि के व्यक्तियों को वायु पुत्र हनुमान की कृपा प्राप्त होती है। मंगल और सूर्य ग्रह के लाभ प्राप्त होते हैं। यही कारण है कि प्रमुख पदों पर पहुंचने वाले मेष राशि, सिंह राशि एवं वृश्चिक राशि वाले लोगों के हाथ में आपको अक्सर लाल रंग का कलावा दिख जाएगा। 

मकर एवं कुंभ राशि वालों के लिए लाल कलावा अशुभ 

मकर राशि एवं कुंभ राशि के स्वामी शनि देव है। कथाओं में उल्लेख है कि शनिदेव को लाल रंग प्रिय नहीं है। यही कारण है कि शनिदेव की पूजा में लाल रंग की किसी भी वस्तु का उपयोग नहीं किया जाता। मकर राशि एवं कुंभ राशि के व्यक्ति यदि लाल रंग का कलावा धारण करेंगे तो उनके राशि के स्वामी शनि देव नाराज हो जाएंगे। नेगेटिव इंपैक्ट आएगा। इसलिए उपरोक्त दोनों राशि के लोगों को केवल लाल रंग का कलावा धारण नहीं करना चाहिए। शायद आपने देखा हो कि उपरोक्त दोनों राशियों के सफल व्यक्तियों के हाथों में काले रंग का धागा बँधा होता है। 

लाल कलावा धारण करने के लाभ 

  • माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। 
  • श्री राम भक्त हनुमान की कृपा प्राप्त होती है। 
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाती है। 
  • सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाती है और सत्ता का सुख प्राप्त होता है। 
  • उपरोक्त स्थितियों के कारण व्यक्ति को आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। 


✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!