MP NEWS- 37 कर्मचारी संगठनों ने सरकार को आंदोलन का नोटिस दिया

Updesh Awasthee
जबलपुर। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेंद्र दुबे, जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है की अधिकारियों कर्मचारियों के 37 प्रदेश अध्यक्षों ने  25 बिंदुओं के मांगों का निराकरण करने का  सरकार को नोटिस दिया है । समय पर निराकरण नहीं किया गया तो तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा। 


प्रथम चरण में 1 जुलाई  मंगलवार को जिलों में  माननीय मुख्यमंत्री मुख्य सचिव महोदय के नाम का ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से दिया जाना है,  11 अगस्त शुक्रवार को  सामूहिक अवकाश पर अधिकारी कर्मचारी रहेंगे, 10 सितंबर रविवार को भोपाल में प्रदेश व्यापी धरना यदि मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की जावेगी। 

मांगों में रमेश चंद्र शर्मा समिति की अनुसंसा के अनुसार लिपिक की वेतन विसंगति में सुधार नहीं किया जा रहा है, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के लिपिकों के समान समयमान वेतनमान भी नही दिया गया,  मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू कि जावे, प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नतियां  शीघ्र प्रारंभ की जावे , प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर्स की राशि का भुगतान किया जाए मुख्य मंत्री चिकित्सा योजना के आदेश तत्काल जारी करने जैसी मांगे सामिल है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा  जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संजय गुजराल, संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, धीरेंद्र शिंह, रविकांत दहायत,  देव दोनेरिया,मनीष बाजपाई, प्रशांत सौधिया, मुकेश मरकाम, योगेश चौधरी, कपिल दुबे,यू एस करोसिया, अजय दुबे, योगेंद्र मिश्रा, अर्जुन सोमवंसी, सतीश उपाध्याय,  ,ब्रजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र सैन, विनय नामदेव, दुर्गेश पाण्डे ने कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के आदेश जारी करने की मांग की है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!