INDORE NEWS- कान्यकुब्ज नगर से बैंक मैनेजर को बुरहानपुर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई

मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित बुरहानपुर ट्राइबल डिपार्टमेंट घोटाले में अब तक 11 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है और 6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी क्रम में बुरहानपुर पुलिस ने इंदौर के कान्यकुब्ज नगर में रहने वाले बैंक मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि बैंक मैनेजर भी इस घोटाले में शामिल है। 

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मैनेजर रिटायरमेंट के बाद गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तत्कालीन नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक (वर्तमान में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक) के मैनेजर राजेंद्र कुमार पांडे की गड़बड़ी सामने आई है। श्री पांडे रिटायर हो गए हैं और इन दिनों कान्यकुब्ज नगर इंदौर में रहते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जनजाति कार्य विभाग के लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल के साथ मिलकर बैंक मैनेजर राजेंद्र कुमार पांडे ने शासकीय धन के गम में उनकी मदद की। पुलिस का दावा है कि बैंक मैनेजर की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा घोटाला हो ही नहीं सकता था।

बुरहानपुर घोटाले में बैंक मैनेजर क्या गड़बड़ी करते थे

राजेंद्र पांडे ने 2015-16 में नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक का मैनेजर रहते हुए शासकीय राशि के गबन के लिए लेखापाल नारायण पाटिल के साथ सांठगांठ की थी। पाटिल सहायक आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान के लिए बैंक में पत्र लगाता था। मैनेजर राजेंद्र पांडे हस्ताक्षर का सत्यापन किए बिना वाउचर बनाकर डीडी जारी कर देता था। जबकि सहायक आयुक्त के वास्तविक हस्ताक्षर बैंक के पास मिलान करने के लिए रहते हैं। लेकिन पांडे ने हस्ताक्षर का मिलान किए बिना राशि के डीडी जारी कर दिए। 

बुरहानपुर ट्राइबल डिपार्टमेंट घोटाले में आरोपियों की लिस्ट 

  • लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल, 
  • भृत्य मनोज पाटिल, 
  • भातखेड़ा स्कूल प्राचार्य और पिछड़ा वर्ग विभाग सहायक संचालक राजेश तकझरे, 
  • छात्रावास अधीक्षक कैलाश पांचाल, 
  • शिक्षक राजेश सावकारे, 
  • मनोज पाटिल का भाई प्रमोद पाटिल, 
  • प्रभारी सहायक संचालक अरुण महाजन, 
  • प्राचार्य - अबरार खान, नरेंद्र महाजन, भालचंद पवार 
  • तत्कालीन - बैंक प्रबंधक राजेंद्र पांडे 
राजेश सावकारे, नरेंद्र महाजन, भालचंद पवार, प्रमोद पाटिल और अरुण महाजन गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी अज्ञात स्थान पर छुपे हुए हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !