INDORE NEWS- क्राइम ब्रांच सब इंस्पेक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की FIR

0
इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में विजय नगर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच से रिटायर SI नाथुराम दुबे पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक नाथुराम दुबे के किराएदार की 10 वर्षीय बच्ची दोपहर को पांच वर्षीय बहन के साथ घर पर थी। नाथुराम उसके पास और चाय पीने के बहाने बैठ गया। उसने बच्ची के साथ हरकत की और भाग गया। बच्ची देर रात माता-पिता के साथ एसीपी सोनाक्षी सक्सेना के पास पहुंची और घटनाक्रम बताया। 

पुलिस ने पहले आपसी विवाद समझा और घर जाकर जांच की। बच्ची द्वारा बताए बातों की पड़ताल की तो सारा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया। बच्ची ने दुबे की हरकत के बारे में सबसे पहले पड़ौसी को बताया था। पड़ौसी ने बताया कि बच्ची रोते हुए आई थी। इसके बाद उसने मां को काल कर घटना बताई। मां ने बच्ची के पिता को काल लगाया। पुलिस ने काल डिटेल निकाली जो सही निकली। रात एक बजे दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। 

देर रात एसआइ सीमा धाकड़ ने दुबे की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। दुष्कर्म की घटना को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को ही बच्ची और उसके माता-पिता के बयान ले लिए देर रात उसका मेडिकल चेकअप करवा लिया गया। सोमवार को पुलिस अब बच्ची को कोर्ट के जाएगी। कोर्ट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान होंगे।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!