GWALIOR NEWS- तिघरा में विंड एंड वेव्स कैफेटेरिया शुरू

NEWS ROOM
ग्वालियर।
 तिघरा ग्वालियर की शान है और अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। तिघरा डैम के सैलानियों के लिए विंड एंड वेव्स कैफेटेरिया का शुभारंभ हो चुका है। यहां बैठकर सैलानी जायकेदार व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। तिघरा किनारे घंटों वक्त बिताने के बाद बच्चे, बूढ़े और जवान जायके की तलाश में रहते हैं। पिकनिक स्पाट के शहर से दूर होने के कारण कई सैलानियों को पास में बनी दुकानों तक पहुंचना पड़ता है। 

उल्लेखनीय है सैलानियों के मनोरंजन के लिए स्पीड बोट, पैडल बोट, जलपरी, मिनी क्रूज व वाटर स्कूटर की सुविधा है। शुक्रवार को पर्यटन विकास निगम द्वारा अपडेट किए गए विंड एंड वेव्स कैफेटेरिया का शुभारंभ उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने किया। उन्होंने कहा कि तिघरा पर पर्यटन के लिए अनुकूल वातावरण है। यहां फिर से विंड एंड वेव्स कैफेटेरिया शुरू होने से जन सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन विकास निगम द्वारा तिघरा में फिर से कैफेटेरिया शुरू किया गया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि तिघरा जलाशय पर संचालित बोट क्लब से हर साल लगभग 65 लाख रुपये कर राजस्व मिलता है। बड़ी संख्या में यहां जल क्रीड़ा प्रेमी आते हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!