GK questions- नदियों के बारे में 25 आश्चर्यजनक तथ्य - Amazing facts in Hindi about rivers

Bhopal Samachar
0
भारत नदी और प्राकृतिक जल संरचनाओं का देश है। गंगा भारत की सबसे बड़ी नदी है और दुनिया की एकमात्र ऐसी नदी है जिसे भगवान की तरह पूजा जाता है और जिसके श्रद्धालुओं की संख्या किसी भी नदी के श्रद्धालुओं से सबसे ज्यादा है। यह तो सभी जानते हैं लेकिन हम आपको 25 ऐसे आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भारत के ज्यादातर नागरिक नहीं जानते। 

नदियों के बारे में सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

1. नदी के प्रारंभिक उद्गम और अंत को मुहाना कहते हैं। 
2. दुनिया की सबसे लंबी नदी- नील नदी अफ्रीका में बहती है। 
3. वैज्ञानिकों का दावा है कि लंदन शहर के नीचे 20 नदियां छुपी हुई है। 
4. सऊदी अरब सहित दुनिया के 17 देश है ऐसी हैं जहां एक भी नदी नहीं है। 
5. प्राचीन काल में ज्यादातर मानव सभ्यताएं किसी नदी के किनारे थी। 

6. दुनिया में 76 नदियां ऐसी हैं जिनकी लंबाई 1500 किलोमीटर से ज्यादा है। 
7. जमीन के नीचे गुफाओं में जो पानी बहता है उसे भूमिगत नदी कहते हैं। 
8. दुनिया भर की नदियों का लगभग आधा पानी अटलांटिक महासागर में जाकर मिलता है। 
9. पृथ्वी की सबसे छोटी नदी- ROE RIVER है। इसकी कुल लंबाई 201 फीट है। 
10. बांग्लादेश को नदियों का देश कहा जाता है। यहां पर 700 से ज्यादा नदियां हैं। 

11. दुनिया की सबसे गहरी नदी- कांगो नदी है। इसकी गहराई 720 फीट से अधिक है। 
12. सन 1900 में इंजीनियरों ने शिकागो नदी का प्रवाह पलट दिया। अब यह नदी विपरीत दिशा में बहती है। 
13. वैज्ञानिकों का कहना है कि 6000 किलोमीटर लंबी अमेजन नदी के 4 किलोमीटर नीचे बिल्कुल वैसे ही एक और नदी भी है। 
14. मंगोलों की युद्ध रणनीति के तहत वह जिस भी शहर को हमला करके जीत जाते थे। वहां की नदी का प्रवाह पलट देते थे ताकि उनका दुश्मन फिर कभी भी सर ना उठा पाए। पानी के लिए तड़पता रहे।
15. थाईलैंड में मेकॉन्ग नाम की नदी की सतह पर आग के गोले दिखाई देते हैं। इन्हें फायरबॉल्स कहा जाता है। इसका कारण अभी तक कोई नहीं बता पाया है। 

16. मध्य प्रदेश के उज्जैन से गुजरने वाली शिप्रा नदी के बारे में कहा जाता है कि प्रत्येक 4 साल में एक बारिश का पानी अमृत हो जाता है। इसलिए यहां पर महाकुंभ का आयोजन होता है। 
17. ब्रह्मपुत्र एकमात्र ऐसी नदी है जिसका नाम (ब्रह्मा का पुत्र) पुल्लिंग है। जबकि नदियों के नाम हमेशा स्त्रीलिंग होते हैं। 
18. वैदिक काल में सरयू नदी का उद्गम हिमालय से था जो अयोध्या से होते हुए पवित्र गंगा नदी में मिल जाती है। 
19. मध्य प्रदेश के मऊ से निकलने वाली चंबल नदी के बारे में कहा जाता है कि इसमें साधुओं की हड्डियां और खून शामिल है। इसलिए चंबल नदी की पूजा नहीं की जाती। शास्त्रों में इसका पानी पीना वर्जित है। 
20. मेघालय की उमंगोट नदी का पानी इतना साफ है कि इसके जमीन पर पड़े हुए सिक्के को आप अपनी आंखों से आसानी से देख सकते हैं। 

21. शनै-टिम्पिस्का, जिसे ला बॉम्बा के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की एकमात्र उबलती हुई नदी है। इसका सामान्य तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और जब गर्म होती है तो 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 
22. गंगा नदी के किनारे बसा बनारस शहर 3000 साल पुराना है। कहते हैं स्वयं भगवान शिव ने गंगा नदी के किनारे यह शहर बताया था। 
23. सिंधु नदी का प्राचीन नाम हिरण्य नदी है। इसी के किनारे सिंधु घाटी सभ्यता का विकास हुआ और इसी नदी के कारण भारतीय नागरिकों को हिंदू कहा जाता है। 
24. साधुओं के श्राप की वजह से चंबल नदी में मानवीय गतिविधियां नहीं हुई और इसके कारण इसमें सबसे ज्यादा जलीय जीव एवं आश्चर्यजनक गतिविधियां देखने को मिलती है।
25. नदी शब्द संस्कृत के नद्यः से आया है। संस्कृत में नदी को सरिता भी कहते हैं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!