MP NEWS- कमलनाथ ने स्वर्गीय कैलाश जोशी की तस्वीर को हाथ तक नहीं लगाया

Madhya Pradesh Chunav politics news 

भारतीय राजनीति के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है कि मध्य प्रदेश में भाजपा के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी के पुत्र श्री दीपक जोशी अपने पिता की तस्वीर के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए परंतु यह नोट करना जरूरी है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी की तस्वीर को हाथ तक नहीं लगाया। जबकि उम्मीद थी कि वह स्वर्गीय कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और एक भरपूर भाषण देंगे। 

BJP के संस्थापक के पुत्र CM शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी हाटपिपल्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते थे। सन 2018 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के नेता श्री मनोज चौधरी से हार गए थे। बाद में श्री मनोज चौधरी, कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी ने उपचुनाव में श्री मनोज चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। ऐसी स्थिति में हाटपिपल्या सीट पर श्री दीपक जोशी का भविष्य अंधकार में था। श्री दीपक जोशी विधानसभा चुनाव 2023 लड़ना चाहते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अब खबर मिली है कि श्री दीपक जोशी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। 

मध्यप्रदेश में श्रद्धांजलि ऐसे अर्पित करते हैं




दीपक जोशी, उंगली कटवाकर शहीद बनना चाहते हैं: सुरेंद्र शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, दीपक जोशी जी हिम्मत है तो हाटपिपल्या से ही चुनाव लड़ो आपको फिर से समझ में आ जायेगा आप कितने पानी मे हैं। बुधनी से चुनाव लड़कर तो आप "अँगुली कटाकर शहीद" कहलाना चाहते हैं। 

दीपक जोशी बड़ी श्रद्धा से पिता को लेकर आए थे


द्वार पर अगवानी करनी चाहिए थी, परंतु हाथ लगाने में भी संकोच



✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !