ज्योतिरादित्य सिंधिया के कई साथी कांग्रेस में वापस आना चाहते हैं, सज्जन सिंह का दावा- MP NEWS

Madhya Pradesh Chunav politics news 

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिशियल संत स्वर्गीय श्री कैलाश जोशी के पुत्र श्री दीपक जोशी को कांग्रेस में ज्वाइन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कई साथी जो कांग्रेस से भाजपा में चले गए थे, अब वापस कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। 

भाजपा में सिंधिया समर्थकों की स्थिति अछूतों जैसी

इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का कहना है कि, वह अपने नेता के साथ पार्टी बदलकर जरूर आ गए परंतु भारतीय जनता पार्टी में उन्हें कोई महत्व नहीं मिलता। भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता उन्हें अपने साथ खड़ा करना पसंद नहीं करते। उन्हें कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता। विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे एक सिंधिया समर्थक ने कहा कि, श्रीमंत महाराज साहब और विधायकों का तो फिर भी सब कुछ ठीक हो गया है लेकिन हमारी स्थिति भाजपा में अछूतों जैसी है। हमारा चेहरा देखकर भाजपा के नेता पीठ कर लेते हैं। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया 100% भाजपाई हो गए हैं 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लेकर अब तक की गतिविधियों पर नजर डाली जाए तो स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आप 100% भाजपाई हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी में वह हमेशा अपने समर्थकों से घिरे रहते थे परंतु भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने खुद को गुटबाजी से बाहर निकालने का काफी प्रयास किया है। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक प्रभावशाली नेता से मिलते हैं। भाजपा की पॉलिसी फॉलो करते हैं। शायद उनका लक्ष्य है कि जिस प्रकार राजमाता विजयराजे सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी का नेता माना जाता था उसी प्रकार उन्हें भी भारतीय जनता पार्टी का नेता माना जाए। वह किसी गुट के नेता नहीं बनना चाहते। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !