MP NEWS- कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बदले, तीसरे का कार्यकाल बढ़ाया

Madhya Pradesh Chunav politics news

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी टॉप गियर में दौड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं सीएम कैंडिडेट कमलनाथ ने पार्टी के दो जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं जबकि तीसरे का कार्यकाल बढ़ा दिया है। 

कांग्रेस पार्टी में कसावट का क्रम लगातार जारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया है कि श्री अशोक पडवार को डिंडोरी जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है एवं विदिशा में श्री राकेश कटारे को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले अलीराजपुर के जिला अध्यक्ष श्री ओम राठौर का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। पिछले कुछ महीनों से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह लगातार मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। कमलनाथ ने भोपाल और दिल्ली का मोर्चा संभाल रखा है, जबकि दिग्विजय सिंह लगातार दौरे पर हैं। 

भारतीय किसान संघ के रघुवंशी कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस नेता कुलदीप पटेल एवं सुधीर पटेल के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ के जिला कार्यालय मंत्री भारत सिंह रघुवंशी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी उपस्थित थे। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!