MP NEWS खरगोन बस एक्सीडेंट- पुल तोड़कर 50 फीट नीचे नदी में गिरी, 22 यात्रियों की मृत्यु

Khargon Madhya Pradesh bus accident news 

मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया है। एक यात्री बस नदी पर बने पुल को तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में 15 यात्रियों की मृत्यु हो जाने का प्राथमिक समाचार मिला है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल राहत कार्य शुरू हो गए हैं। घटना मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में खरगोन-ठीकरी रोड पर दसंगा गांव की है। बोराड्ड नदी के पुल पर सुबह 9.40 बजे यह हादसा हुआ। यह बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। नदी सूखी हुई है उसमें पानी नहीं है। इतनी अधिक ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण बस में सवार एक भी यात्री सकुशल नहीं रह पाया। घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, खरगोन जिले में हुई भीषण बस दुर्घटना में हमारे 22 भाई-बहन नहीं रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। संकट की इस घड़ी प्रदेश सरकार इन परिवारों के साथ खड़ी है। हालांकि उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। 

घायल यात्रियों को पब्लिक ने बचाया




✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !