डरपोक व्यक्ति को भीगी बिल्ली क्यों कहते हैं, जबकि बिल्ली को तो पानी में मजा आता है- GK Today

हम मनुष्य ने दुनिया के सभी प्राणियों को अपने हिसाब से परिभाषित कर लिया है। जैसे चींटी, लगभग अंधे होने के कारण एक दूसरे के पीछे चलती हैं, लेकिन कुछ लोग इसे अनुशासन कहते हैं। इसी प्रकार किसी अत्यधिक डरपोक व्यक्ति को, भीगी बिल्ली कहकर पुकारते हैं जबकि बिल्ली को भीगने में बड़ा मजा आता है। वह समुद्र का पानी भी आसानी से पी जाती है। वह अक्सर पानी में खेलती है और डरपोक तो बिल्कुल नहीं होती। आइए बिल्ली के बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं:- 

Amazing facts in Hindi about cats

बिल्ली को पानी बहुत पसंद है। उन्हें पानी में खेलने में मजा आता है। वह अक्सर अपने पंजे पानी में डाल कर रखती हैं। बिल्ली की त्वचा में एक खास प्रकार का तेल होता है। जब वह पानी में खेलती है तो यह तेल उनके बालों को सैनिटाइज करता है। इस प्रकार पानी से बिल्ली को कोई परेशानी नहीं होती। अध्ययन में कहीं कोई उदाहरण नहीं मिलता जो इस बात को जस्टिफाई करता हो कि भीगी बिल्ली डरपोक होती है। अलबत्ता कुत्ते को जरूर पानी से डर लगता है। यदि डरपोक के लिए उपयोग करना ही था तो भीगी बिल्ली की जगह भीगा कुत्ता अधिक उचित होता।

  • बिल्लियों में अपने घर का रास्ता ढूंढने की अद्भुत क्षमता होती है। उनके दिमाग में एक खास प्रकार का कंपास होता है जो उन्हें दिशा का ज्ञान कराता है। 
  • बिल्ली को खट्टी चीजें पसंद नहीं होती, यहां तक की खटाई की गंध भी पसंद नहीं होती। 
  • बिल्ली इंसानों की तरह सपने देखती है। उसे इंसानों के साथ रहना पसंद है। 
  • बिल्ली का जबड़ा दायें या बाएं नहीं घूम पाता। इस वजह से वह खाने का बड़ा टुकड़ा नहीं चबा पाती। 
  • बिल्ली रात के समय चूहे का शिकार करना पसंद करती हैं, शायद वह नहीं चाहती कि उनके मित्र इंसान उसे हिंसा करते हुए देखें। 
  • एक बिल्ली दूसरी बिल्ली से बात करने के लिए म्याऊं नहीं करती, वह केवल मनुष्य से बात करने के लिए म्याऊं ध्वनि निकालती है। 
  • बिल्ली को अंधेरे में अच्छा दिखाई देता है परंतु रंग दिखाई नहीं देते। हरी घास उसे लाल दिखाई देती है। 
  • उत्तरी अमेरिका में आज भी बिल्ली सबसे लोकप्रिय पालतू पशु है। यहां 63 लाख कुत्ते और 73 लाख बिल्लियां पालतू जानवर के रूप में रजिस्टर्ड हैं। 
  • इंसान के कान 20 Kkz तक की आवाज सुन सकते हैं जबकि बिल्ली 64 Khz तक की आवाज़ सुन सकती है। 
  • रूस में एक थिएटर है जहां बिल्लियां अपने अभिनय का प्रदर्शन करती हैं। 
  • बिल्ली समुद्र का पानी पी सकती है, क्योंकि इसकी किडनी समुद्री पानी को भी रि-हाईड्रेट कर सकती है। 
  • बिल्ली का दिमाग और इंसान का दिमाग 90% मैच करता है। 
  • स्वतंत्र बिल्ली की तुलना में पालतू बिल्ली ज्यादा लंबी आयु तक जीवित रहती है। 
  • बिल्ली आलसी होती है और अपने जीवन का 70% हिस्सा सोते हुए बिता देती है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !