दुनिया में खेती का आविष्कार कब हुआ और सबसे पहले खेती किस देश में होती थी, पढ़िए- GK TODAY

दुनिया की 40% आबादी का मुख्य भोजन खेतों से पैदा होने वाली फसल है। यानी उनका पोषण खेती पर निर्भर है, लेकिन ऐसा हमेशा से नहीं था। 3 लाख साल पहले सभी मनुष्य मांसाहारी हुआ करते थे। सवाल यह है कि फिर मनुष्य में खेती का आविष्कार कब किया। आइए पता लगाते हैं:- 

when was plantation discovered

वैज्ञानिकों के अब तक के अनुसंधान के अनुसार लगभग 22000 साल पहले इंसान यह खोज करने में सफल हुए कि, जमीन में गड्ढा कर के बीज गाड़ देने से जहां पर चाहे वहां पर पौधा उगाया जा सकता है। माना जाता है कि इसी समय में पृथ्वी पर खेती की शुरुआत हुई लेकिन यह बहुत सीमित थी और इंसानों को यह पता नहीं था कि अपने शरीर के पोषण के लिए किसकी खेती की जानी चाहिए। 

इंसानों ने खेती क्यों और कब शुरू की, इसके क्या फायदे हुए

इसके लगभग 10,000 बाद यानी अब से करीब 12000 साल पहले इंसानों को यह पता चला कि किस प्रकार की फसलों की खेती की जानी चाहिए, ताकि उन्हें भोजन मिल सकेगा और दिनभर शिकार की तलाश में दौड़-धूप नहीं करनी पड़ेगी। अब तक इंसान शिकार की झंझट से बचने के लिए कंदमूल और फलों को खाना सीख चुका था। यानी मांसाहारी से शाकाहारी बनने की प्रक्रिया में था। उसे शाकाहार पसंद था, इसलिए उसने खेती करने का फैसला किया और खेती करने के कारण ही पृथ्वी पर खानाबदोश की जिंदगी बिताने वाले इंसानों ने एक स्थान पर अपना घर बनाना शुरू किया। फिर धीरे-धीरे इसी खेती के कारण लोग समूह में रहने लगे और इस प्रकार सभ्यताओं की शुरुआत हुई। 

इंसानों ने जानवरों को पालना कब शुरू किया

बहुत सारे लोगों के लिए यह बिल्कुल नई जानकारी होगी कि लगभग 10500 साल पहले इंसानों ने मवेशी यानी जानवर पालना शुरू कर दिए थे। इंसान दो प्रकार के जानवर पालते थे। एक जो खेती में उनकी मदद करते थे और दूसरे जो उनके खेतों की रक्षा करते थे। यह भी आपके लिए नई जानकारी हो सकती है कि 10000 साल पहले पूरी दुनिया की आबादी मात्र 50 लाख थी जो आज 800 करोड़ से ज्यादा हो गई है। 

पुरातत्व से जुड़े विशेषज्ञों को जो अवशेष मिले हैं उसके आधार पर कहा जाता है कि जमीन को खोदकर अथवा जोतकर उसमें बीज बोकर अनाज उत्पन्न करने की प्रक्रिया यानी कृषि अथवा खेती के प्रमाण फ्रांस की कुछ गुफाओं में मिले। यह पाषाण युग से पहले के निशान हैं। हल और बैल के माध्यम से कृषि के प्रमाण सबसे पहले मिस्र की प्राचीन सभ्यता में मिलते हैं जबकि अमेरिका में जमीन को खोजने वाली खुरपी एवं लकड़ी से बने हुए जमीन खोदने वाले औजार मिले हैं। 

भारत में खेती की शुरुआत कब हुई इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिलता परंतु इस बात के हजारों प्रमाण मिलते हैं कि लगभग 5000 साल पहले भारत में कृषि काफी उन्नत पद्धति और अवस्था में थी। कई प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जाने लगा था। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !