BHOPAL NEWS- 17 साल की लड़की बॉयफ्रेंड के दोस्त के साथ बीयर बार गई थी, रेप का शिकार हो गई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कक्षा 12 में पढ़ने वाली 17 साल की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त के साथ बीयर बार में पार्टी करने गई थी। पार्टी के बाद बॉयफ्रेंड का दोस्त उसे अपने घर ले गया और नशे की हालत में फिजिकल रिलेशन बना लिए। 

बियर पिलाने के बाद लड़की को पीटा और संबंध बनाएं

अपने परिजनों के साथ एमपी नगर पुलिस थाने आकर लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि वह लालघाटी क्षेत्र में रहती है। उसकी उम्र 17 साल है और वह कक्षा 12 में पढ़ती है। लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड के दोस्तों से उसकी भी दोस्ती हो गई थी। 17 अप्रैल की रात राहुल उसे एमपी नगर स्थित एक बियर बार लेकर पहुंचा। पार्टी करने के बाद राहुल उसे कार से अपने घर गांधी नगर ले गया। घर में उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इस दौरान आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट भी की। 

लड़का विदिशा का रहने वाला है, भोपाल के प्राइवेट कॉलेज में पढ़ता है

घटना के 12 दिन बाद तक लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया। जब राहुल ने उसे फिर से बुलाया और मिलने के लिए दबाव बनाने लगा तब लड़की ने अपने घरवालों को घटना के बारे में बताया। एमपी नगर पुलिस ने बताया कि, आरोपी विदिशा का रहने वाला है। गांधी नगर में उसका घर है। भोपाल में रहकर वह कॉलेज में पढ़ाई के साथ रेत के डंपर चलवाता है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि छात्रा से उसकी दोस्ती थी। बियर बार से उसके कहने पर ही उसे घर लेकर गया था। उसने संबंध बनाने की घटना को कबूल किया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !