GWALIOR NEWS- अधिकारी की पत्नी के प्यार में पागल पुजारी के खिलाफ FIR, गिरफ्तार

Gwalior crime news - extra marital affair

ग्वालियर
। एक रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी के प्यार में पागल हुए पुजारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था लेकिन पुजारी विवाहित महिला के साथ शादी करना चाहता था। उसने मंदिर में महिला की मांग भरी, माला पहनाई और धमकी दी कि यदि अपने पति को तलाक नहीं दिया तो वह उसके बच्चों की हत्या करके सुसाइड कर लेगा। 

विवाहिता ने पूजा के बहाने पुजारी को घर बुलाया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक रेजिडेंशियल सोसायटी में छोटे से मंदिर में आरोपी युवक पूजा पाठ करता है। इसी मंदिर में 42 वर्ष की विवाहित महिला नियमित रूप से पूजा करने आती थी। यहीं पर पुजारी और महिला के बीच दोस्ती हुई। एक दिन जब घर में कोई नहीं था तब पूजा पाठ के बहाने विवाहित महिला ने पुजारी को घर पर बुलाया। यहां पर दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बने। यह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर लगभग 3 महीने ही चल पाया। 

विवाहित महिला के प्यार में पुजारी इस कदर पागल हो गया कि, सभी मर्यादा भूल गया। वह महिला पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। उसकी जिद लगातार बढ़ती चली जा रही थी। यहां तक कि उसने महिला को धमकी दी कि यदि उसने अपने पति को तलाक देकर उससे शादी नहीं की तो उसके बच्चों की हत्या करके सुसाइड कर लेगा। 

इस धमकी के बाद महिला परेशान हो गई और उसने अपने पति को सारी बात बता दी। दोनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !