ESIC- कर्मचारी राज्य बीमा निगम का क्लर्क ग्वालियर में रिश्वत लेते गिरफ्तार - MP NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रबंधन करने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम का क्लर्क ग्वालियर में लोकायुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उसने, ESIC के क्लर्क को एक महिला कर्मचारी से ₹5000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

GWALIOR NEWS- लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेता कर्मचारी गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि, महिला कर्मचारी श्रीमती सपना पाल ने एसपी लोकायुक्त के समक्ष शिकायत की थी कि मातृत्व अवकाश के कारण उसका ₹50000 वेतन रुका हुआ था। इस वेतन को निकालने की आवाज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का बाबू शुभम गुप्ता 10% अर्थात ₹5000 कमीशन मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। 

शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी को लोकायुक्त पुलिस की प्लानिंग के तहत केमिकल युक्त ₹5000 देकर भेजा गया। जैसे ही महिला कर्मचारी ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के शुभम गुप्ता को ₹5000 बतौर रिश्वत दिए, मौके पर सादा वर्दी में तैनात लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुभम गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!