BHOPAL NEWS- दिग्विजय सिंह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हाजिर हुए, गिरफ्तारी वारंट जारी होने वाला था

भोपाल
। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते बनते रह गए कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह आज भोपाल की डिस्टिक कोर्ट में हाजिर हुए क्योंकि यदि आज भी हाजिर नहीं होते तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की संभावना थी। शुक्रवार को कोर्ट ने कड़े शब्दों में उन्हें उपस्थित होने के लिए कहा था।

वीडी शर्मा विरुद्ध दिग्विजय सिंह- मानहानि मुकदमा का विवरण

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बयान दिया था कि विष्णु दत्त शर्मा ने व्यापम घोटाले के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और व्यापम के बीच बिचौलिए का काम किया था। दिग्विजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि इस प्रक्रिया के दौरान उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को भी फायदा पहुंचाया। श्री शर्मा का कहना है कि दिग्विजय सिंह का बयान समाचार माध्यमों से प्रकाशित और प्रसारित हुआ जिसके कारण आम जनता में उनकी छवि धूमिल हुई है। 

कोर्ट ने फटकार लगाई तो दिग्विजय सिंह दौड़े चले आए

न्यायालय ने दिनांक 3 फरवरी 2023 को दिग्विजय सिंह को उपस्थित रहने के लिए कहा था परंतु दिग्विजय सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इससे कोर्ट नाराज हो गया और उनकी अनुपस्थिति के आवेदन को खारिज कर दिया। 1 दिन का समय दिया गया था। इसी के कारण आज दिग्विजय सिंह कोर्ट में हाजिर हुए। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !