मध्य प्रदेश शर्मसार! इंदौर में शिवराज सरकार की ऐसी किरकिरी, पढ़िए NRI लोगों ने क्या-क्या कहा

इंदौर
। शुभ और मंगलकारी कार्य में ऐसा अपशकुन इससे पहले कभी नहीं हुआ था। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दुनिया भर के लोग अपने खर्चे पर इंदौर आए लेकिन उनमें से कई को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के हॉल में घुसने नहीं दिया गया। बताया गया कि हाल फुल हो गया है। अप्रवासी भारतीय नागरिकों द्वारा इस घटनाक्रम पर काफी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। 

शिवराज सिंह को तत्काल हटा देना चाहिए, जमैका के प्रतिनिधि ने कहा

जमैका से आए डेलिगेट प्रशांत सिंह ने कहा कि, हम यहां पर सिर्फ 15 लोग आए हैं जिसमें हमारे मंत्री भी शामिल हैं। यहां पर व्यवस्था है बहुत खराब है। मिस्टर शिवराज सिंह चौहान को हटा देना चाहिए। यह लोग मात्र 3000 अतिथियों के लिए व्यवस्था नहीं कर पाए, यह ग्लोबल पावर कैसे बनेंगे। आपके अतिथि बाहर इंतजार कर रहे हैं। हमारे मंत्री बाहर इंतजार कर रहे हैं। यह शर्मनाक है, बेहद शर्मनाक है। 

हमारे साथ जो हुआ वह बेहद अपमानजनक है: JULIE JAIN USA

USA से आई JULIE JAIN ने कहा कि, हमारे साथ जो हो रहा है वह बेहद अपमानजनक है। हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी। हम से कह रहे हैं कि आप टीवी पर देखिए, टीवी पर देखना होता है तो हम यहां क्यों आते। इतना पैसा खर्च करके समय निकालकर हम यहां टीवी देखने नहीं आए हैं। 

हम यहां नरेंद्र मोदी के लिए आए थे

दूसरी चीज, हम 8:30 बजे आ गए थे। हमसे कहा गया कि हॉल फुल हो गया है। कल अतिथि देवो भव, बोला जा रहा था आज यह किया जा रहा है। कल हमने इन्वेस्टमेंट के लिए प्लान बना लिया था लेकिन आज हम अपना प्लान वापस ले रहे हैं। हम यहां पर नरेंद्र मोदी के लिए आए थे। उन्हें अपनी आंखों से देख भी नहीं पाए। हम बहुत निराश हैं। हमारा समय और पैसा दोनों बर्बाद हो गया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !